कांग्रेस पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ करेगी आंदोलन, 14-29 नवंबर तक चलेगा अभियान

कांग्रेस पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ करेगी आंदोलन, 14-29 नवंबर तक चलेगा अभियान

नई दिल्ली 24 अक्टूबर: कांग्रेस पार्टी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ 14 नवंबर से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार (23 अक्टूबर) को कहा, "हम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ लगातार आंदोलन करने जा रहे हैं, 14 नवंबर से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर हम सरकार के खिलाफ अभियान चलाएंगे।" केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 14 से 29 नवंबर तक विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में 'पदयात्रा' निकाल कर किया जाएगा।

Recommended Video

    Petrol-Diesel: Rahul-Priyanka ने Modi government पर कसा तंज, जानें क्या कहा | वनइंडिया हिंदी
    Petrol Diesel Price

    केसी वेणुगोपाल ने कहा, "इन 15 दिनों के दौरान एक सप्ताह में पूरी कांग्रेस समितियां पूरे देश में अपने-अपने क्षेत्रों में 'पदयात्रा' भी करेंगी।" इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पी चिदंबरम ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सुझाव के अनुसार टैक्स को कम किया जाना चाहिए।

    पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने चेन्नई में कहा, "यह केवल सरकार का लालच है जिसने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इतना इजाफा किया है। इसलिए आरबीआई कहता है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने पर इतना जोर देता है। आरबीआई बार-बार सरकार से कह रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होनी चाहिए।"

    बता दें कि देश भर में शनिवार (23 अक्टूबर) को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। पेट्रोल और डीजल में शनिवार को 0.35 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

    दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 107.24 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमत उसी राशि से बढ़कर 95.97 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं मुंबई में पेट्रोल 113.12 रुपये और डीजल की104.00 रुपये प्रति लीटर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+