सोनिया गांधी की अगुवाई में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी में CWC

नई दिल्ली। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफा देने से लेकर आज तक पार्टी की कमान सोनिया गांधी संभाल रही हैं। कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है लेकिन पार्टी की कमान संभालने के लिए अभी कोई भावी उम्मीदवार नहीं मिला है। इस बीच कई कांग्रेस नेताओं ने मांग उठाई कि राहुल गांधी को फिर से पद संभालना चाहिए लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में सोनिया गांधी के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाने जाने पर भी विचार शुरू हो गया है।

Recommended Video

      Sonia Gadhi की Congress के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में बढ़ेगा कार्यकाल? | वनइंडिया हिंदी
      Congress will contest Bihar assembly elections under Sonia Gandhi CWC prepares to extend Tenure

      जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को पार्टी के अंतरिम प्रमुख के रूप में एक साल पूरा करने वाली सोनिया गांधी के कार्यकाल का विस्तार करने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) जल्द ही बैठक करेगी। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार विस्तार के लिए एक बैठक की आवश्यकता होगी क्योंकि पार्टी के एक नियमित अध्यक्ष का चुनाव होना बाकी है। इसके अलावा बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी चुनाव आयोग को भी देना आवश्यक है।

      अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते 24 मार्च से लागू लॉकडाउन के चलते कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया। सोनिया गांधी की नियुक्ति के तुरंत बाद ही हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए और उसके बाद झारखंड और दिल्ली चुनाव के चलते भी पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए समय नहीं मिल सका। इस बीच पार्टी अब बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में भी जुट गई है। बता दें कि सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल 10 अगस्त को राहुल गांधी द्वारा अपना इस्तीफा वापस लेने से इनकार करने के बाद सोनिया गांधी को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नामित किया था।

      यह भी पढ़ें: NEET: सोनिया गांधी ने राज्यों में OBC के लिए आरक्षण मामले में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, जानिए, क्या है मामला?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+