'...वो कांग्रेस 20 साल पहले थी, जिसे बचपन में देखा', BJP ज्वॉइन करने के बाद AK एंटनी के बेटे अनिल
कांग्रेस दिग्गज एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। वहीं कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि अब वो कांग्रेस नहीं जिसे उन्होंने बचपन में देखा था।

कांग्रेस के दिग्गज नेता एके अनिल एंटनी के बेटे अनि एंटनी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसको लेकर उनके पिता एके एंटनी और कांग्रेस को लेकर उठ सवालों का अनिल एंटनी ने एक इंटरव्यू में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश अब जिस दिशा में जा रहा है वहां विचारों और दृष्टिकोणों में एक बड़ा अंतर है। अनिल एंटनी ने कहा कि युवा भारत का प्रतिनिधित्व करता हूं। उस बात को मैं पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं।
बृहस्पतिवार का अनिल एंटनी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के मैंने खुद निर्णय लिया है। वही कांग्रेस पर उन्होंने तीखा हमला बोला। अनिल एंटनी ने कहा कि अब उस कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है, जो 20 साल पहले थी। उन्होंने एनडीटीवी के इंटरव्यू में कहा, "यह किसी भी तरह से व्यक्तिगत नहीं है।" उन्होंने कहा, "देश की दिशा कहां है, यह विचारों और दृष्टिकोणों का अंतर है। मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि मैं युवा भारत का प्रतिनिधित्व करता हूं। अब कांग्रेस इस देश का भविष्य नहीं है।" अनिल एंटनी ने आज शाम एनडीटीवी से कहा, "यह किसी भी तरह से व्यक्तिगत नहीं है। देश की दिशा कहां है, यह विचारों और दृष्टिकोणों का अंतर है। मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि मैं युवा भारत का प्रतिनिधित्व करता हूं।"
वहीं उन्होंने अपने फैसले की अपने पिता एके एंटनी की ओर भाजापा में शामिल होने पर की गई उनकी आलोचना का भी जवाब दिया। अनिल एंटनी नेकहा, "मेरे पिता एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके लिए मेरे मन में सबसे गहरा प्यार और सम्मान है"। उन्होंने कहा, "मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि यह कांग्रेस पार्टी नहीं है जिसे मैंने बड़े होने पर देखा है। यह वही पार्टी नहीं है जो 20 साल पहले अस्तित्व में थी, यहां तक कि पांच साल पहले भी नहीं। यह पार्टी है जिसने सिर्फ या तीन व्यक्तियों के हित प्रचार करने में ही सीमित रही।" अनिल एंटनी ने कहा, "यह निश्चित रूप से दर्दनाक है। लेकिन कांग्रेस इस देश का भविष्य नहीं है। यह सिर्फ मेरी राय नहीं है, यह भारत के विशाल बहुमत की राय है।" बता दें कि एके एंटनी ने अपने बेटे अनिल एंटनी के बीजेपी में शामिल होने को गलत ठहराया था।
बता दें कि भाजपा ने ईसाई समुदाय तक पहुंचने के लिए बड़ी योजना बनाई है। ईस्टर सप्ताह पर भाजपा कार्यकर्ताओं के ईसाई घरों में जाने की उम्मीद है। 9 अप्रैल ईस्टर रविवार को 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता एक लाख ईसाइयों के घर जाएंगे। ऐसे में अनिल एंटनी का भाजपा जाना उनके समुदाह के लिए एक अहम संदेश हो सकता है।
Recommended Video

-
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
BJD MLA suspension: नवीन पटनायक ने एक झटके में 6 विधायकों को पार्टी से निकाला, हिल गई पूरी ओडिशा पॉलिटिक्स! -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Aparna Yadav पति प्रतीक संग पहुंची आइसलैंड, तालाक की अटकलों के बीच पानी में मस्ती करती आईं नजर, देंखे Photos -
Palam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications