सोनिया को बीमार कहने पर बौखलाई कांग्रेस, कहा मोदी मांगे माफी

सोनिया गांधी को बीमार बताये जाने से नाराज कांग्रेस ने मोदी पर हमला तेज करते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस ने कहा है कि मोदी को अप नी इस टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगे।
कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को गरिमा का कोई एहसास नहीं है, लेकिन उन्हें कम से कम अपनी पार्टी की गरिमा के बारे में सोचनी चाहिए। सोनिया की सेहत पर की गई उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए मीम ने कहा कि उन्हें अपनी इस निचले स्तर की टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कितनी स्वस्थ हैं। किसी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित नहीं है। गौरतलब है कि मोदी ने छत्तीसगढ में एक चुनावी सभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीमार बताते हुए कहा था कि मैडम, आप बीमार हैं। शहजादे को बागडोर संभालने दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications