राफेल सौदे पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कसा तंज, कहा- Self 'Reliance' Make In India का महत्वपूर्ण पहलू

नई दिल्ली। कांग्रेस की ओर से केंद्र की मोदी सरकार पर राफेल एयरक्राफ्ट सौदे में घोटाले का आरोप लगाए जाने के बाद फ्रांस का जवाब आया है। फ्रांस की ओर से कहा गया है कि इस सौदे में किसी तरह का कोई घोटाला नहीं हुआ है। फ्रांस ने अपने जवाब में बिना कांग्रेस का नाम लिए कहा गया है कि कोई भी आरोप लगाए जाने से पहले तथ्य जांचने चाहिए। गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस सौदे को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि इस डील में तमाम नियमों के साथ साथ देशहित की भी अनदेखी की गई है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मसले पर ट्वीट किया है। राहुल ने आज ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला। राहुल ने मोदी सरकार और रिलायंस कंपनी पर तंज कसा है। राहुल ने लिखा है कि- सेल्फ 'रिलायंस' स्पष्ट रूप से 'मेक इन इंडिया' का एक महत्वपूर्ण पहलू है। क्या आप राफेल सौदे के लिए एयरोस्पेस में शून्य अनुभव वाले किसी पर 'रिलायंस' की व्याख्या कर सकते हैं? राहुल ने लिखा है कि मोदी जी सूट छोड़ना अच्छा है लेकिन लूट का क्या? बता दें कि Reliance का हिन्दी अर्थ भरोसा होता है।

राफेल सौदे पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- Self 'Reliance' Make In India का महत्वपूर्ण पहलू

बता दें कि कांग्रेस का आरोप है कि जहाजों की कीमत 526 करोड़ रुपए हैं लेकिन सौदा 1571 करोड़ रुपयों का हुआ है। बता दें कि राफेल डील की शुरूआत यूपीए सरकार के दौरान ही हुई थी। कांग्रेस ने कहा कि यूपीए सरकार ने भारत और फ्रांस के बीच 126 राफेल जहाजों का सौदा किया था। इसमें सिर्फ 16 जहाज खरीदे जाने थे। शेष के लिए फ्रांस भारत की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को राफेल बनाने की तकनीक देती।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने सत्ता में आते ही इस डील को राफेल जहाजों की संख्या 16 से 36 कर दिया साथ ही जो डील हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ हुई थी उसे रद्द कर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को दे दी। कांग्रेस ने आरोप लगया कि इससे देश को सरकारी खजाने को खरबों का नुकसान हुआ। पहला जहां ये डील 10.2 अरब डॉलर में तय हुई थी वहीं अब 30.45 अरब डॉलर में किया जा रहा है। इससे देश को देश को 20 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है।

राफेल सौदे पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कसा तंज, कहा- Self 'Reliance' Make In India का महत्वपूर्ण पहलू
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+