तीन-चार महीने से हमें नीतीश की प्लानिंग का पता था: राहुल गांधी
नई दिल्ली। बिहार में महागठबंधन के टूटने पर विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रिआएं आ रही है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी की मदद से जनता दल यूनाइटेड के नेता और बुधवार देर शाम सीएम पद इस्तीफा देने वाले नीतीश कुमार को फिर से सीएम बन गए हैं। नीतीश के इस्तीफा देने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बहुत बड़ा धोखा दिया है।

राहुल गांधी ने दिल्ली में संसद पहुंच कर पत्रकारों से कहा कि सत्ता के लिए व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। जनादेश, संप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ने के लिए मिला था लेकिन अपनी निजी राजनीति के लिए उन्होंने हाथ मिला लिया।
राहुल ने कहा कि 3-4 महीने से हमें पता था कि ये प्लानिंग चल रही है। अपने स्वार्थ के लिए व्यक्ति कुछ भी कर जाता है।
धोखा देना आदर्श नहीं
दूसरी ओर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि क्या कोई ट्रेन छूटी जा रही थी? जैसे कोई चोरी डकैती हो रही थी। रातों रात कोई नैतिकता की बात नहीं थी। उन्होंने कहा कि नीतीश जी हमेशा नैतिकता की बात करते हैं, क्या यही नैतिकता है? जनता ने आपको भाजपा संघ के विरोध में वोट किया था।
तेजस्वी के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि अगर तेजस्वी से ऐतराज था तो उन्हें बर्खास्त कर देते। राजद-जदयू-कांग्रेस की मीटिंग बुलाते। महागठबंधन से धोखा करना आदर्श नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications