गुजरात में मोदी और भाजपा पर बरसे राहुल, कहा- हमारे PM को मन की बात कहना पसंद है, सुनना नहीं
Recommended Video

अहमदाबाद। 'मैं गुजरात के हर आदिवासी से कहना चाहता हूँ कि हमने जो आपकी ज़मीन और आपके हक़ का वायदा किया था, हम उसे पूरा करेंगे। यह बात कांग्रेस उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी ने गुजरात में कही। राहुल ने कहा कि'गुजरात पूरे हिन्दुस्तान को रास्ता दिखा सकता है, गुजरात की ताकत यहाँ के छोटे व्यवसाय हैं, मगर गुजरात में उनकी मदद नहीं की जाती।' उन्होंने कहा कि 'ऐसे भी लोग हैं मैदान में जो मोदी जी के खिलाफ लिखना चाहते हैं पर तानाशाही है, उन्हें डराया और पीटा जाता है।'

राहुल ने पीएम पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि 'रघुराम राजन जी ने सरकार को बताया कि नोटबंदी से कोई फायदा नहीं होगा, ज़बरदस्त नुकसान होगा,मगर हमारे PM को मन की बात कहना पसंद है, सुनना नहीं।' अहमदाबाद में राहुल गांधी ने कहा कि 'जमीनी कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा। गुजरात में किसी को पैराशूट की तरह किसी को भी किसी भी चुनाव क्षेत्र में टिकट नहीं मिलना चाहिए।जो हमारा कांग्रेस का कार्यकर्ता जमीम पर आरएसएस और भाजपा से लड़ता है उसे हम टिकट दिलवाएंगे।'
वस्तु एवं सेवा कर का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि 'हमने सरकार से कहा था कि GST में इतने स्लैब्स नहीं होने चाहिए और 18 फीसदी पर GST का लिमिट होना चाहिए। 36 हजार करोड़ बैंक लोन और 60 हजार करोड़ गुजरात के किसानों के कर्जे दो गुना ज्यादा पैसा मोदी जी ने नैनो बनाने के लिए टाटा को दिया।' राहुल गांधी ने कहा कि 'मीडिया को किसान और छोटे व्यापारी नहीं चलाते उसको मोदी जी के 2-4 दोस्त चलाते हैं।' उन्होंने कहा कि 'मीडिया में जो मोदी जी के खिलाफ लिखना चाहते हैं पर डिक्टेटरशिपर के समय में उन्हें डराया जाता है, पीटा जाता है।'












Click it and Unblock the Notifications