PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी ने कसा तंज, ट्विटर पर लिखी प्रार्थना
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए एक प्रार्थना ट्वीट की। उन्होंने यह प्रार्थना पीएम मोदी के उस भाषण के बाद लिखी है जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस से ज्यादा कठिनाइयां झेली हैं।

राहुल गांधी ने इसके जवाब में लिखा- 'मोदी जी के लिए एक प्रार्थना: 'असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय मृत्योर्मा अमृतं गमय। ओम शांति शांति शांति।'' कांग्रेस उपाध्यक्ष यहीं नहीं रुके, उन्होंने अगले ट्वीट में संस्कृत के इस श्लोक का अंग्रेजी अनुवाद भी लिखा।
पीएम मोदी ने दिया था ये बयान
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था कि बीजेपी ने जितनी कठिनाइयां झेली हैं उतनी कांग्रेस ने भी नहीं झेलीं। उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने जितना बलिदान किया है उतना किसी पार्टी ने नहीं किया। बीजेपी ही ऐसी पार्टी होगी जिसने अस्तित्व में आने के बाद हर मोड़ पर कष्ट झेले हैं।'
पीएम मोदी ने कहा, 'यहां तक कि ब्रिटिश शासन के दौरान, कांग्रेस ने भी इतनी मुश्किलें नहीं झेलीं जितनी हमको उठानी पड़ी हैं। हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं ने 50-60 साल काफी परेशानियां सही हैं।'












Click it and Unblock the Notifications