भाजपा का पलटवार...बोला अभी भी 'डायपर बेबी' हैं राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के 56 इंच के सीने वाले संवाद पर वार क्या किया भाजपा एकदम से उबल पड़ी और उसने नहले पर दहला मारते हुए मर्यादाओं की सारी सीमाएं लांघ दी। भाजपा ने राहुल गांधी को 'डायपर बेबी' करार दिया।
एर न्यूज चैनल से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यकहा, 'राहुल ने जो डायपर पहन रखा है, उससे उन्हें बाहर निकलना है। उनकी टिप्पणी और उनका व्यवहार हमें याद दिलाता है कि वह अभी भी डायपर पहनने वाले बेबी हैं।
मालूम हो कि भाजपा का यह बयान राहुल गांधी के उस बयान पर आया है जो कि उन्होंने शुक्रवार सुबह जयपुर में दिया था, राहुल गांधी ने अपनी पदयात्रा के दौरान गुलाबी नगरी में कहा था कि मोदी जी देश की जनता खासकर गरीब और किसान आपके 56 इंच के सीने को छह महीने में 5.6 इंच का कर देगी। बस आप देखते रहिए।
जिसके जवाब में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बोला कि मोदी जी के 56 इंच के सीने के बारे में राहल गांधी को सोचना ही नहीं चाहिए क्योंकि यह सीना किसी के दया से नहीं बना है बल्कि यह जनता के प्यार और भरोसे का प्रतीक है। वो क्या जानेंगे किसी की मेहनत, वो तो अभी भी उस बच्चे की तरह व्यवहार करते हैं जो कि डायपर पहनता है।













Click it and Unblock the Notifications