लोकसभा चुनाव 2019: तेलंगाना के कांग्रेस नेता सुधाकर रेड्डी ने छोड़ी कांग्रेस, पीएम मोदी से की मुलाकात
हैदराबाद: तेलंगाना कांग्रेस के दिग्गज नेता पी सुधाकर रेड्डी ने रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वो लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। दक्षिण भारत में पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। ऐसे में आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए ये एक और झटका है। तेलगांना में 17 लोकसभा सीटे हैं।
'पार्टी में अपमान सहना पड़ा'
पी सुधाकर रेड्डी ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि कि मैं पिछले 40 साल से कांग्रेस पार्टी में था। मुझे कई बार अपमान सहना पड़ा। इसके बावजूद मैंने पार्टी के लिए काम किया। स्थानीय नेतृत्व की विफलता की वजह से हम पिछले चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। अब उन्हीं नेताओं के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव भी लड़ा जा रहा है।
'पीएम मोदी में मजबूत नेता दिखता है'
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि पीएम मोदी में मुझे मजबूत नेता दिखता है। मैंने बीजेपी ज्वॉइन करने का फैसला लिया है। तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष ने पहले से ही मेरा स्वागत किया है। मैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने की भी कोशिश करूंगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी को दूसरा कार्यकाल मिलेगा।
'कांग्रेस में बहुत सारे बिचौलिए'
पी सुधाकर रेड्डी ने कहा कि पार्टी में बहुत सारे बिचौलिए हैं। आज इसकी कोई गारंटी नहीं है कि पार्टी के वफादार लोगों की आवाज शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे। पुलवामा में हमारे सैनिकों की मौत हो गई। पिछले कुछ महीनों में पार्टी के नेताओं के रवैये में बदलाव आया है। जिसका जो मन कर रहा है वो बोल रहा है। इसे लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पूर्व मंत्री डीके अरुणा भी बीजेपी में शामिल हो गई थीं। वह बीजेपी के टिकट पर महबूबनगर से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। दिसंबर में हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 19
सीटें मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications