कांग्रेस फंड इकट्ठा करने के लिए लेगी क्राउंडसोर्सिंग का सहारा, देशभर में 10 लाख बूथ खोलने का लक्ष्य
नई दिल्ली। कभी भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी रही कांग्रेस के सामने फंड के लाले पड़ गए हैं। पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए देश के अपने 10 लाख बूथों के जरिए क्राउडसोर्सिंग का सहारा ले रही है। पार्टी का मानना है कि इस क्राउडसोर्सिंग की उनके इस अभियान से जमीनी स्तर पर उनको मजबूती मिलेगी। इसके साथ-साथ वो उस राज्य और वहां की समस्याओं को लेकर भी लोगों से बात करेंगे।

अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर
एएनआई के मुताबकि कांग्रेस की बूथों के जरिए क्राउडसोर्सिंग अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगा और 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती के अवसर पर इस अभियान का समापन होगा। पार्टी ने क्राउडफंडिंग अभियान के तहत 500 करोड़ रुपए इकट्ठा करने का फैसला किया है। मतलब एक एक बूथ से 5000 रुपए के क्राउंडफंडिंग का लक्ष्य है।

हर घर से 5-10 रुपए इकट्ठा करने का निर्देश
एनएनआई के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने सभी बूथ समितियों के कर्मचारियों को निद्रेश दिया है कि वो घर-घर जाएं और 5-10 रुपए जैसी छोटी रकम इकट्ठा करें। इसके साथ-साथ इस अभियान में पार्टी की ओर से पम्प्लेट्स बांटे जाएंगे। ताकि पार्टी का प्रचार हो सके। कांग्रेस का मानना है कि पार्टी की इस मुहीम का असर जमीनी स्तर पार्टी श्रमिकों और समर्थकों की पकड़ को मजबूत करेगी। कांग्रेस ने कहा कि हमारे कर्मचारी हर बूथ पर जाएंगे और राज्य के मुद्दों के बारे में बात करेंगे और लोगों से जुड़ेंगे।
धनराशि नहीं जुड़ाव महत्वपूर्ण है: पायलट
हालांकि कांग्रेस की इस क्राउडसोर्सिंग अभियान पर पार्टी के नेता सचिन पायलट ने कहा है कि पैसे के बल पर जीतने वाली सरकारें बड़े पूंजीपतियों के दबाव में रहती है। जनता के सहयोग से बनी सरकार ही पारदर्शिता को बरकरार रख सकती है और सच्चाई से सेवा कर सकती है। हमारे लिए धनराशि नहीं जुड़ाव महत्वपूर्ण है इसीलिए जनता से अपील है कि हमारे क्राउडफंडिंग मुहिम से जुडें और सफल बनायें।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के पास एक करोड़ से ज्यादा की FD, जानें और कहां-कहां किया निवेश
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications