कांग्रेस नेता ने बताया किसकी सरकार में हुआ था सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण? पीएम मोदी के बयान पर पलटवार
TS Singh Deo on Somnath Mandir: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद ही गुजरात में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया था।
दरअसल, कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें पीएम मोदी ने यह कहकर कांग्रेस की आलोचना की थी कि जो लोग आजादी के बाद लंबे समय तक केंद्र में शीर्ष पर थे, वे पूजा स्थलों के महत्व को नहीं समझ सके।

पीएम मोदी ने अपने बयान में कांग्रेस को घेरते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी ही संस्कृति पर 'शर्मिंदा' होने का चलन स्थापित किया है। जिस पर पलटवार करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने पीएम मोदी को याद दिलाया कि किसकी सरकार में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ था।
अपने बयान में कांग्रेस नेता ने कहा कि "मोदी जी तो स्वयं गुजरात के हैं ना? तो वे भूल गए कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही सोमनाथ जी के मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ था, लगता है प्रधानमंत्री अपने गुजरात के बारे में ही भूल गए हैं।"
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में मां कामाख्या दिव्य परियोजना सहित 11,599 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करते किया था।
जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि, "दुर्भाग्य से, आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने वालों ने हमारे पवित्र स्थलों के महत्व को नहीं समझा। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए अपनी ही संस्कृति और अतीत पर शर्म करने का चलन बनाया।"
Recommended Video
मालूम हो कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के दिग्गजों ने अयोध्या में राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया था।
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और कई विपक्षी नेताओं द्वारा निमंत्रण को अस्वीकार करने पर भाजपा ने आलोचना की और उन पर देश की सनातन संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications