कांग्रेस छोड़ BJP में जाने वाली श्रुति चौधरी 100 करोड़ से ज्यादा की मालकिन, MLA मां को भी छोड़ा पीछे
Who is Shruti Chaudhary: लोकसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी की नजर आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों पर है। इसी कड़ी में, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य में कांग्रेस की युवा शक्ति व वफादार श्रुति चौधरी को तोड़ लिया है। बुधवार को श्रुति चौधरी अपनी मां किरण चौधरी के साथ बीजेपी में शामिल हो गई हैं।
खास बात यह है कि श्रुति चौधरी, 1975 में भारत में लागू हुई इमरजेंसी में कांग्रेस के मुखर चेहरे व तीन बार के सीएम चौधरी बंसीलाल की पोती हैं। इनकी मां भी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं हैं। दोनों ने ही कांग्रेस से अलविदा कहकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि श्रुति अपनी विधायक मां किरण से बेहद अमीर हैं। आइए जानते हैं कौन कितना अमीर?

101 करोड़ की मालकिन श्रुति
श्रुति चौधरी ने 2019 में अपने हलफनामें में खुद को 101 करोड़ से अधिक की संपत्ति बताई है। वहीं, इनपर 15 करोड़ से अधिक की देनदारियां हैं। आइए जानते हैं विवरण...
- बैंकों, वित्तीय संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों- 73 लाख रुपए से ज्यादा जमा
- कैश के रूप में- सिर्फ 92 हजार से ज्यादा की रकम।
- कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर- 2 करोड़ से ज्यादा
- एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियां- 2 करोड़ से ज्यादा
- कार में बीएमडब्ल्यू एक्स-1 मॉडल नंबर-2011 (HR-26-BM-9010)- 15 लाख से ज्यादा
- आभूषण- 5 करोड़ से ज्यादा
- कृषि भूमि- 20 करोड़ से ज्यादा
- गैर कृषि भूमि- 8 करोड़ से ज्यादा
- कुल- 101 करोड़
- बैंकों, वित्तीय संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में जमा- 1 करोड़ से ज्यादा रुपए
- कैश- 1 करोड़ से ज्यादा रुपए
- कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर- 82 लाख से ज्यादा रुपए
- एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियां- 5 करोड़ से ज्यादा रुपए
- आभूषण- 4 करोड़ से ज्यादा रुपए
- कृषि भूमि- 9 करोड़ से ज्यादा रुपए
- व्यावसायिक इमारतें- 3 करोड़ से ज्यादा रुपए
- आवासीय भवन- 23 करोड़ से ज्यादा रुपए
- कार- शून्य












Click it and Unblock the Notifications