कांग्रेस ने केवल जहर बोया और हमने प्यार: मोदी

मेरठ। रविवार को यूपी के मेरठ मंच से गुजरात के सीएम और बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी ने भारी जनसमूह को संबोधित किया और वैसे ही अंदाज में दिखे जिसकी उम्मीद की जा रही थी। मोदी से पहले रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी कांग्रेस के साथ यूपी की अखिलेश सरकार पर निशाना साधा और यूपी की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्‍होंने कहा कि देश के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्‍मेदार है तो मुजफ्फरनगर दंगों के लिए सूबे की सपा सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया।

इसके बाद नरेन्द्र मोदी ने भी भरे मंच से जनता के सामने प्रदेश सरकार औऱ केन्द्र सरकार की कटु आलोचना की और कहा कि वाकई में मोदी ने मंच से कहा कि अगर देश को अगर आगे ले जाना है तो कमल को लेकर आना है। मोदी को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

पिछले साल हुए मुजफ्फऱनगर दंगों के बाद मोदी की यह पहली रैली थी इसलिए भी इस रैली की तरफ पूरे देश की निगाहें थीं। इससे पहले मोदी ने कानपुर, झांसी, बहराइच, वाराणसी, गोरखपुर में रैलियां की थीं लेकिन मेरठ में उन्हें सुनने के लिए सबसे ज्यादा लोग पहुंचे थे । रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मुकुल गोयल ने बताया किकरीब 6,000 सुरक्षाकर्मियों को रैली स्थल और आसपास तैनात किया गया था।

नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और जानिये की मोदी ने अपनी महारैली में क्या-क्या कहा...

'कांग्रेस जहर बोती है'

'कांग्रेस जहर बोती है'

मोदी ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी कहती है कि हम लोग जहरीली राजनीति करते हैं तो उन्हें मैं बता दूं कि उनके बेटे राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी मां ने कहा है कि सत्ता जहर के समान है। और देश में सबसे ज्यादा सत्ता में रहने वाली तो कांग्रेस सरकार ही तो इसका मतलब तो साफ है ना जहर हमने नहीं कांग्रेस ने बोया है।

बीजेपी ने प्यार बोया है...

बीजेपी ने प्यार बोया है...

मोदी ने कहा कि जब अटल बिहारी बाजपेयी देश के पीएम थे तब उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ बना था, तब लोगों ने वहां पर मिठाईयां बांटी थी जबकि आज कांग्रेस तेलंगाना बना रही है तो वहां खून बह रहा है। बीजेपी ने हमेशा प्यार बोया है.. और प्यार काटा है।

कांग्रेस भेदभाव करती है...

कांग्रेस भेदभाव करती है...

पूर्वोत्तर के छात्र की हत्या पर बोलते हुए मोदी ने बोला कि यह देश का दुर्भाग्य है कि हमारे नार्थ इस्ट के बच्चों को आज दुख का शिकार होना पड़ रहा है। लेकिन दिल्ली और केन्द्र की सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश को एक नहीं समझती है और वह भेदभाव करती है। अरूणाचल के छात्र की हत्या बेहद शर्मनाक है। सरकार की वजह से आज पूर्वोत्तर हमारे खून का हिस्सा भी होकर अलग है, जो कि बेहद कष्टकारी है।

दिल्ली की तिजोरी में किसी पंजे का हाथ नहीं पड़ने दूंगा..

दिल्ली की तिजोरी में किसी पंजे का हाथ नहीं पड़ने दूंगा..

मोदी ने कहा कि सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण आज देश महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी का दंश झेल रहा है इसलिए मैं दिल्ली की तिजोरी में किसी पंजे का हाथ नहीं पड़ने दूंगा।

सपा की वजह से मेरठ में दंगे होते हैं...

सपा की वजह से मेरठ में दंगे होते हैं...

मोदी ने कहा कि मेरठ में तो आये दिन दंगे होते हैं। मेरठ जैसे पूरे पश्चिमी देश की हालत खराब है। लोगों को यहां आने में डरते हैं। यह सब सपा सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है। मोदी ने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी है, यहां बहू-बेटी सुरक्षित नहीं है।

रो रहा है गन्ना किसान..

रो रहा है गन्ना किसान..

यूपी में गन्ना किसानों की हालत खराब है। सपा सरकार ही उनकी बदहाली की जिम्मेदार है। अगर आज टिकैत जैसे नेता जिंदा होते हैं तो शायद सरकार के नाक में दम कर देते हैं।

बिजली आना खबर है...

बिजली आना खबर है...

मोदी ने कहा कि यूपी में बिजली नहीं आना खबर नहीं है बल्कि बिजली आना खबर है। प्रदेश सरकार ने यूपी की दुर्दशा कर डाली है।

हर हाल में कमल को लेकर आना है...

हर हाल में कमल को लेकर आना है...

मोदी ने मंच से कहा कि अगर देश को अगर आगे ले जाना है तो कमल को लेकर आना है।

कांग्रेस ने शहीदों को भुला दिया.

कांग्रेस ने शहीदों को भुला दिया.

मेरठ की विजय शंखनाथ रैली में बोले नरेंद्र मोदी, 'कांग्रेस ने शहीदों को भुला दिया', उसने देश में अराजकता फैलायी है।

वंशवाद की मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया

वंशवाद की मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया

अंत में मोदी ने कहा कि भाईयों-बहनों मेरे साथ बोलो वंशवाद की मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया, भाई भतीजावाद की मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया, भ्रष्टाचार की मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया, कुशासन की मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया, रहने को घर के लिए मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया, बेरोजगारी से मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+