पीएम मोदी के EWS फ्लैट्स उद्घाटन को कांग्रेस ने बताई अपनी योजना, जानिए क्या कहा?
Congress targets PM Modi, delhi kalkaji EWS flats, Congress Supported CM Ashok Gehlot, congress pc ashok gehlot, 3024 ews flats in kalkaji, कांग्रेस पीएम मोदी, दिल्ली कालकाजी ईडब्ल्यूएस फ्लैट, कांग्रेस सीएम अशोक गहलोत, क
Congress targets PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इन-सीटू स्लम पुनर्वास' परियोजना के तहत झुग्गीवासियों के लिए राजधानी दिल्ली के कालकाजी में बनाए गए 3024 नवनिर्मित EWS फ्लैटों का बुधवार को उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने लाभार्थियों को घरों की चाबी भी सौंपी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि दिल्ली के गरीब परिवारों को पक्का घर देने का ये जो अभियान शुरू हुआ है, केवल कालकाजी एक्सटेंशन के पहले फेज में ही 3 हजार से ज्यादा फ्लैट तैयार कर लिए गए हैं। अब बहुत जल्द बाकी के परिवारों को भी नए घर में गृह प्रवेश का मौका मिलेगा। जिस पर अब कांग्रेस ने पीएम मोदी के ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के उद्घाटन पर निशाना साधा है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के 3024 फ्लैट के उद्घाटन करने पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि अखबार में दिए विज्ञापन के अनुसार कालका जी में 3024 नए फ्लैट्स का उद्घाटन होने जा रहा है। ये 3024 वो फ्लैट हैं जो In Situ Scheme के तहत बनाए गए हैं, जिनका शिलान्यास 18 सितंबर 2013 को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्रीमती शीला दीक्षित जी ने किया था।
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि 8064 कुल घर बनने थे। फेज वन में 3024 घर बनने थे। फेज वन 2013 में शुरू होता और 2016 में खत्म हो जाता। तीन साल के अंदर फेज वन खत्म हो जाता, वो फेज वन 2013 का 2022 में खत्म हो रहा है, वो खत्म हो रहा है 6 साल के विलंब से।
अशोक गहलोत के लिए कही ये बात
वहीं मंगलवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में मानगढ़ धाम के कार्यक्रम में पीएम मोदी की ओर से सीएम अशोक गहलोत की तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मेरा मानना है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'लोकतंत्र' और 'गांधी व नेहरू के देश' का उल्लेख कर प्रधानमंत्री जी को भरी सभा में आईना दिखाने का काम किया है। बता दें कि पीएम मोदी ने ने सभा में कहा था कि गहलोत जी सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री हैं। उसी मंच से सीएम गहलोत ने कहा था कि मोदी जी उस देश के प्रधानमंत्री हैं, जो देश गांधी का है, जहां 70 साल बाद भी लोकतंत्र जिंदा है।












Click it and Unblock the Notifications