चीन के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- पीएम मोदी की चीन के साथ DDLJ रणनीति

नई दिल्ली, 11 जुलाई: भारत और चीन के बीच एलएसी पर चल रहे सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर घेरा है। असम के कलियाबोर से कांग्रेस सांसद और पार्टी प्रवक्ता गौरव गोगोई ने सोमवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। कांग्रेस नेता ने चीन को लेकर कहा कि पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर जो तनाव है, उसका कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

Gaurav Gogoi

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव गोगोई ने एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चीन को लेकर पीएम मोदी का रवैया सहमा हुआ है। वे चीन का नाम लेने तक से डर रहे हैं। सिर्फ अपनी छवि के बारे में सोचत हैं। भारत सरकार की भाषा समय के साथ इस मुद्दे पर कमजोर होती दिख रही है। गोगोई ने कहा कि राहुल गांधी बार बार कहते हैं डरो मत, जो पीएम मोदी पर भी लागू होती है।

गोगोई ने कहा, "विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच 7 मई को हुई हालिया बैठक के बाद उत्तरी लद्दाख क्षेत्र में भारतीय सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चल रही चिंता का कोई ठोस समाधान इस मीटिंग के बाद भी नहीं निकला है।" इसी के साथ उन्होंने कहा कि भारत सरकार, विदेश मंत्रालय की भाषा कमजोर हो चुकी है।

Recommended Video

    India China Dispute: PM Modi के 1 कॉल से China परेशान | Dalai Lama | वनइंडिया हिंदी | *International

    उन्होंने कहा है कि हमारी मांग था कि जो मई 2020 से पहले हमारी स्थिति की, वो हमें चाहिए। इसी के साथ अपने बयान में कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि दो साल से अधिक समय के बाद पूर्वी लद्दाख में सीमा संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की DDLJ रणनीति के तहत भारतीय लोगों को धोखा देना पसंद करता है। DDLJ यानी के साथ समेटा जा सकता है। Deny (इनकार), Distract (विचलित), Lie (झूठ) और Justify उचित ठहराना।

    गोगोई ने आगे कहा कि भारत इतनी दयनीय स्थिति में पहुंच गया है कि चीन भारत की मांगों को मानने की भी जहमत नहीं उठाता। इसी के साथ कांग्रेस ने तीन मांग भी है कि जिसमें पीएम, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री की मीडिया कॉन्फ्रेंस, संसद में चर्चा और जल्द सीडीएस की नियुक्ति है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+