ऑक्सीजन वाले बयान पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- सरकार इसी तरीके से कोरोना को नियंत्रित कर रही है
केंद्र सरकार के देश में कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं हुई वाले बयान पर कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा है।
नई दिल्ली, 20 जुलाई। केंद्र सरकार के देश में कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं हुई वाले बयान पर कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार ने आज जवाब दिया कि देश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की भी मौत नहीं हुई है। हर राज्य में हमने देखा कि ऑक्सीजन की कमी से कितने मरीजों की मौत हुई। हम जानते हैं। मंत्री ने सदन को गुमराह किया। हम उस मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश करेंगे। इसी तरीके से भारत सरकार कोरोना को नियंत्रण कर रही है। यह एक स्पष्ट उत्तर है क्योंकि आज पीएम एक प्रस्तुति दे रहे हैं, मुझे नहीं पता कि उस प्रस्तुति में इस प्रकार के उत्तर दिये जाएंगे या नहीं। यह पूरी तरह निंदनीय है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि ऑक्सीजन की कमी के कारण कई अस्पतालों ने मरीजों को भर्ती करने से इनकार कर दिया और कई (कोविड रोगियों) की मृत्यु हो गई। अगर वे ऐसा कहते हैं, तो यह पहली सरकार है जो न सुनती है और न ही देखती है। लोगों को उन्हें सबक सिखाना चाहिए।'
यह भी पढ़ें: भारत में अब तक ठीक हो चुके हैं 95,527 कोरोन मरीज, रिकवरी दर अब 48.07 फीसदी
बता दें कि मंगलवार को राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बयान जारी करते हुये कहा गया कि देश में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य राज्य सरकार का विषय है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि किसी भी राज्य या फिर केन्द्र शासित प्रदेश ने यह नहीं बताया कि कोई भी मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है।












Click it and Unblock the Notifications