ऑल इज़ वेल और घबराने की कोई बात नहीं सोनिया गांधी अब ठीक हैं

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी को सांस नली में इंफेक्‍शन की शिकायत के बाद गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनिया गांधी एक प्राइवेट वार्ड में एडमिट हैं और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के प्रवक्ता अजय सहगल ने बताया कि सोनिया गांधी को गुरुवार शाम 5 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें श्वास नली में संक्रमण की शिकायत है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

Sonia Gandhi hospitalised after infection, stable

वहीं आज सुबह मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए डॉ. अजय स्‍वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी की तबियत ठीक है और उन्‍हें आराम की सलाह दी गई है। उन्‍होंने बताया कि सोनिया गांधी को छाती रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक अरूप कुमार बसु की निगरानी में रखा गया है। उल्‍लेखनीय है कि अगस्‍त 2011 में अध्यक्ष सोनिया गांधी की अमेरिका में सर्जरी की गयी थी। उस वक्‍त वो कई दिनों से बीमार चल रहीं थीं जिसके बाद उनका सर्जरी करना पड़ा था।

उसके बाद फिर 2013 अगस्‍त में पार्टी के सदस्‍यों के साथ खाद्य सुरक्षा बिल पर बहस के दौरान सोनिया गांधी की तबियत अचानक खराब हो गई थी। राहुल गांधी और कुमारी शैलजा के कंधों के सहारे सोनिया गांधी को गाड़ी तक लाया गया और एम्‍स पहुंचाया गया था। एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक सोनिया ने थकान और छाती में हल्के दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद पहले उन्हें एहतियातन आईसीयू में रखा गया था और फिर कार्डियो-न्यूरो सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+