'मोदी सुनामी' को रोकने के लिए कांग्रेस ने खेला मुस्लिम कांड

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के 6 चरण खत्म हो जाने के बाद अपने घोषणापत्र का विस्तार किया हे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को विस्तार देते हुए मुस्लिमों के लिए ओबीसी कोटा का प्रावधान करने का चुनावी चाल चली है। कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण के तहत मुस्लिम समुदाय के पिछडे वर्गो को 4.5 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है।
पढ़ें-कुछ ऐसे सवाल जिनका जवाब नहीं देना चाहते हैं मोदी
हालांकि 26 मार्च को जारी हुए घोषणा पत्र में भी पिछडे मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात कही गई थी, लेकिन विस्तार के बाद घोषणापत्र में मनमोहन सरकार के 4.5 फीसदी सब कोटा देने की घोषणा को दोहराया गया है। कांग्रेस ने सभी दलित पिछड़ा वर्ग को एससी कोटे के तहत लाने की बात की है, जिसका वे लोग विरोध कर रहे हैं जिनको एससी कोटे के तहत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। कांग्रेस के इस घोषणा को कोर्ट में चुनौती दी गई है।
अगर एससी कोटे में संशोधन होगा तो दलित मुस्लिम और ईसाई भी इसका लाभ पा सकेंगे। अभी तक यह लाभ हिदुओं और बौद्धों को मिलता रहा है। ऐसे में भाजपा का इसका विरोध करना लाजिमी है। उनकी दलील है कि मुस्लिम और ईसाई समुदाय में जाति आधारित भेदभाव नहीं है।वहीं इस मुस्लिम कार्ड को खेलकर कांग्रेस उम्मीदकर कर रही है कि उसे बाकी के तीन चरणों में इसका फायदा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications