कांग्रेस ने दिल्ली की 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, इस सीट से पहलवान सुशील कुमार को दे सकती है टिकट

नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावनाएं लगभग खत्म मानी जा रही है। इसी बीच कांग्रेस ने दिल्ली की कुछ सीटों के लिए अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि आप से गठबंधन के दरवाजे बंद हो चुके हैं। पार्टी सातों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। चार सीटों पर प्रत्याशी के नाम फाइनल कर लिए हैं और तीन सीटों पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

जानें किस सीट से किसे मिल सकता है मौका

जानें किस सीट से किसे मिल सकता है मौका

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित से मुलाकात की। इस दौरान सातों सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। सूत्रों की मानें तो पार्टी अपने पूर्व सांसदों पर ही लोकसभा चुनावों में भरोसा करने जा रही है। नई दिल्ली से अजय माकन, चांदनी चौंक से कपिल सिब्बल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से जेपी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान के नाम आगे चल रहे हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि एक या दो दिन में बाकी दिल्ली की अन्य तीन सीटों पर भी फैसला हो जाएगा।

पहलवान सुशील को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस

पहलवान सुशील को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस

अभी पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सीट पर किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी है। इस बीच एक बड़ा नाम और सामने आ रहा है कि, कांग्रेस ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार को दक्षिणी या पश्चिम दिल्ली सीट से उतार सकते हैं। वहीं पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को फिर पश्चिम दिल्ली से मौका मिल सकता है। हालांकि दक्षिण दिल्ली व पश्चिम दिल्ली में सुशील कुमार व महाबल मिश्रा की सीट अदला-बदली भी हो सकती है।

पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित उतर सकती हैं मैदान में

पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित उतर सकती हैं मैदान में

पूर्वी दिल्ली सीट से संदीप दीक्षित को उतरने के लिए कहा जा सकता है। हालांकि वे यहां से उतरने की इच्छुक नहीं थे। जिसके चलते शीला दीक्षित के उपर यहां से लड़न का दबाव बनाया जा रहा है। शीला के नाम के पीछे तर्क है कि कांग्रेस एक महिला उतारे। बता दें कि गुरुवार कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हरियाणा और दिल्ली में उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। इसकी घोषणा शुक्रवार की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+