Lok Sabha Election 2019: महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP में हुआ सीटों का बंटवारा! जानिए किसके खाते में कितनी सीटें

नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी नेशनल कांग्रेस पार्टी में सीटों का बंटवारा हो गया है। NDTV ने सूत्रों के हवाले से खबर प्रकाशित की है और बताया कि कांग्रेस ने अपने पास 26 सीटें बरकरार रखी हैं, वहीं एनसीपी को 22 सीटें दी गई है। इसके साथ ही बताया गया कि गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों को कितनी सीटें दी जाएंगी समेत अन्य मुद्दों का जल्द ही समाधान निकला जाएगा।

Lok Sabha Election 2019: महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP में हुआ सीटों का बंटवारा! जानिए किसके खाते में कितनी सीटें

उल्‍लेखनीय है कि महाराष्ट्र में यूपी के बाद देश में सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इनमें से 41 पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी, वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को केवल छह सीटें मिली थीं। पिछले महीने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा था कि आगामी लोकसभा में भाजपा के खिलाफ महाराष्ट्र में महागठबंधन के लिए कोशिश जारी हैं।

उन्होंने कहा था, 'हम आरएसएस से लगातार लड़ाई लड़ते रहेंगे। हम उनकी विचारधारा को नहीं मनाते, एक समान विचारधारा वाली पार्टियों को इससे लड़ने के लिए एक साथ आना चाहिए।' बता दें कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पहला चरण 11 अप्रैल, दूसरा 18 अप्रैल, तीसरा 23 अप्रैल, चौथा 29 अप्रैल, पांचवा 6 मई, छठा 12 मई और सातवां 19 मई को होगा। 23 मई को मतगणना होगी। 23 मई को ही पता चलेगा कि लोगों ने अगले पांच सालों के लिए सत्ता की चाबी किस पार्टी को सौंपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+