बिहार: मधुबनी सीट पर फंसा महागठबंधन का पेंच, कांग्रेस के शकील अहमद का हर हाल में चुनाव लड़ने का ऐलान
बिहार महागठबंधन का मधुबनी सीट पर फंसा पेंच, कांग्रेस के शकील अहमद का चुनाव लड़ने का ऐलान
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शकील अहमद पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बिहार के मधुबनी से चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है। अहमद ने सोमवार को ट्वीट कर बताया है कि वो 16 अप्रैल को मधुबनी से अपना पर्चा दाखिल करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता पद से अपना इस्तीफा उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजने की बात कही है।

शकील अहमद काफी समय से मधुबनी से चुनाव लड़ने की बात कह रहे थे लेकिन गठबंधन में मधुबनी मुकेश साहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी के खाते में चली गई विकासशील इंसान पार्टी ने यहां से बद्रीनाथ पूर्वे को टिकट दिया है। भाजपा की तरफ से अशोक कुमार यादव चुनावी मैदान में हैं। अब शकील अहमद ने भी चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं 16 अप्रैल को नामांकन दाखिल करूंगा। कांग्रेस के सिंबल के लिए आलाकमान से कहा है, 18 अप्रैल तक उनके फैसले का इंतजार करूंगा। पार्टी उन्हें सिंबल देती है तो ठीक नहीं तो वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। मधुबनी में 6 मई को मतदान होना है।
शकील अहमद 1985, 1990 और 2000 में तीन बार विधायक और मधुबनी लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। वे मधुबनी से 1998 और 2004 में सांसद चुने गए। अहमद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। राबड़ी सरकार में वो स्वास्थ्य मंत्री और केंद्र की मनमोहन सरकार में संचार मंत्री और गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
बिहार की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications