Satish Jarkiholi: कर्नाटक कांग्रेस नेता ने 'हिंदू' शब्द को लेकर दिया विवादित बयान,कहा-इसका मतलब बहुत गंदा है
Satish Jarkiholi कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिन्दू शब्द को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान पर अब हंगामा शुरू हो गया है। उन्होंने कहा है कि यह शब्द हिंदी का नहीं है। हिंदू शब्द फारसी से आया है और इसका मतलब बहुत गंदा होता है।

कर्नाटक के बेलगावी जिले के निप्पान्नी इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा है कि हिंदू धर्म, यह धर्म-वह धर्म...हिंदू शब्द कहां से आ गया? यह हमारा है क्या...यह तो पर्शियन (फारस) का है। ईरान, ईराक, उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान...इसका भारत से क्या संबंध है? ऐसे में हिंदू शब्द आपका कैसे हो गया? "इस बात पर चर्चा होनी चाहिए।
जारकीहोली ने कहा है कि अभी व्हाट्स और विकीपीडिया पर देखो...आपका नहीं है यह शब्द। फिर आपने उसे इतना सिर पर क्यों चढ़ा रखा है? मतलब समझ आएगा तो शर्म आ जाएगी। इसका मतलब बहुत गंदा है। यह मैं नहीं कह रहा...पहले से वेबसाइट पर हैं। कहीं का धर्म और कहीं का शब्द आप लाकर हमारे ऊपर डाल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह तो हमारे ऊपर जबरन थोपा जा रहा है। जब कि इसका कोई मतलब ही नहीं है। इस बात को तो लेकर चर्चा की जानी चाहिए कि जो शब्द हमारे देश का ही नहीं है उसे लेकर हम पर क्यों दबाव बनाया जाता है। हिंदू शब्द तो विदेशी है हमारे देश में तो इसकी बात ही नहीं होनी चाहिए। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष सतीश जारकीहोली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अब वह विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं। बीएचपी नेता विनोद बंसल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कांग्रेस अब डूबती हुई नैया है...अब इसका कोई खेवैया नहीं है। बता दें कि जारकीहोली को कांग्रेस ने राज्य कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications