2019 Lok Sabha election: अब 'हर हर मोदी' का जवाब 'बोल बम-बम' से देगी कांग्रेस, जानिए क्या है रणनीति

नई दिल्ली। अपने युवराज राहुल गांधी को पूरी तरह से शिवभक्त साबित करने में जुटी कांग्रेस पार्टी अब एक नई रणनीति पर काम कर रही है और इसी वजह से राहुल गांधी की रैलियों में अब 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' का उदघोष सुनाई दे रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा से दर्शन करके लौटे राहुल गांधी की अब हर सभा में भगवान शिव के नारे सुनाई दे रहे हैं।

कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति

कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति

अब राहुल गांधी मंदिर-मठों की यात्रा कर रहे हैं, गुजरात विधानसभा के बाद से राहुल गांधी का एक नया रूप लोगों के सामने आ रहा है, आज उनकी पार्टी जोर-जोर से चिल्ला रही है कि राहुल गांधी शिवभक्त हैं, शायद इसके पीछे कारण कांग्रेस की 'हिन्दू विरोधी' छवि को तोड़ने की कोशिश है।

कांग्रेस की 'हिन्दू विरोधी' छवि को तोड़ने की कोशिश

कांग्रेस की 'हिन्दू विरोधी' छवि को तोड़ने की कोशिश

और इसी वजह से राहुल गांधी की मंदिर यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रचार के दौरान भी जारी रहेगी, अब इसका कितना फायदा राहुल गांधी और उनकी पार्टी को मिलता है, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि कांग्रेस साम-दाम-दंड-भेद के साथ 'बोल बम' के नारे लगा रही है।

कांग्रेस को बताया था 'प्रो-मुस्लिम' पार्टी

कांग्रेस को बताया था 'प्रो-मुस्लिम' पार्टी

राजनीतिक पंडितों के मुताबिक साल 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए बनी एंटनी कमिटी ने पार्टी की 'प्रो-मुस्लिम' या 'हिन्दू विरोधी' छवि को पार्टी की हार की बड़ी वजह बताया था, इसी धारणा की बदलने के लिए राहुल ने अब मंदिरों में मत्था टेकना शुरू कर दिया है।

'हर हर मोदी' का जवाब 'बोल बम-बम' से

'हर हर मोदी' का जवाब 'बोल बम-बम' से

आपको याद होगा कि 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सभाओं में 'हर हर मोदी' के नारे लगते थे, बीजेपी की सभाओं में 'जय श्री राम' के नारे भी खूब लगते हैं, अब 2019 लोकसभा चुनाव और उसके पहले होने वाले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अब 'बम-बम बोले' के सहारे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+