'आ रहा हूं...सवाल जारी रहेंगे', SC से राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद कांग्रेस ने ट्वीट कर भरी हुंकार

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि आ रहा हूं... सवाल जारी रहेंगे।

मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस और राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सूरत की निचली अदालत के फैसले में दोषी बताए गए राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी की तस्वीर ट्वीट कर लिखा कि 'आ रहा हूं... सवाल जारी रहेंगे'।

कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट से किए गए ट्वीट 'आ रहा हूं... सवाल जारी रहेंगे' को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं, लोगों के मन में सवाल आ उठ रहा है कि क्या एक बार फिर संसद में राहुल गांधी सत्ताधारी पार्टी से सवाल जवाब करते नजर आएंगे।

Rahul Gandhi

बता दें कि सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता भी रद्द कर दी गई। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रहे राहुल गांधी के लिए संसद के दरवाजे एक बार फिर खुल गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में सजा पर रोक लगाई है, जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी। अगर सुप्रीम कोर्ट भी राहुल को इस मामले में दो साल की सुनाता है तो राहुल गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। लेकिन, कोर्ट की सुनवाई कब तक होती है और सुप्रीम कोर्ट का फैसला कब तक आएगा ये देखने वाली बात होगी। क्योकि अगर कोर्ट का फैसला चुनाव के बाद आता है तो ऐसे में राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+