कांग्रेस ने रद्द किया पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद का निलंबन
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद का निलंबन वापस ले लिया है। बता दें कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में शकील अहमद ने बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ मधुबनी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। इस वजह से उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। बता दें कि शकील अहमद बिहार के बड़े मुस्लिम चेहरों में से एक हैं।

Recommended Video
बता दें कि, शकील अहमद के अलावा पार्टी ने बिहार के बेनीपट्टी से विधायक भावना झा को भी निलंबित किया गया था। भावना को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित किया गया था। लेकिन पिछले सप्ताह कांग्रेस आलाकमान ने उनके निलंबन को वापस ले लिया। इसके बाद अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद के निलंबन को आज वापस ले लिया।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में शकील अहमद मधुबनी लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट चाहते थे, लेकिन महागठबंधन में जब सीटों का बंटवारा हुआ तो ये सीट मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के खाते में चली गई। टिकट नहीं मिलने की वजह से शकील अहमद नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन पत्र दो सेटों में एक कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में और दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दाखिल किया।












Click it and Unblock the Notifications