प्रियंका गांधी का मणिपुर की जनता से वादा, अगर हमारी सरकार आई तो राज्य से हटाएंगे AFSPA
नई दिल्ली, फरवरी 15। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए एक वर्चुअल सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार देश की जनता के लिए नहीं बल्कि देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र की नीतियों से सिर्फ उन उद्योगपतियों को ही फायदा होता है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग को अपने बलबूते ही मेहनत करनी पड़ रही है।

मणिपुर को रोजगार का केंद्र बनाएंगे- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि एकबार मणिपुर की जनता अगर कांग्रेस पार्टी को मौका देती है तो हम यहां MSME सेक्टर को मजबूत करके दिखाएंगे, साथ ही हम मणिपुर को रोजगार का हब बनाएंगे। प्रियंका गांधी ने इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री आपकी आवाज नहीं सुन रहे हैं, अगर हमारी सरकार आएगी तो हम सिंचाई पर पूरा ध्यान देंगे।
AFSPA को खत्म करेंगे हम- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी राज्य का विकास चाहती है। मणिपुर में कांग्रेस ने वाम दलों, JD(S) के साथ गठबंधन किया है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने राज्य की जनता से वादा किया कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम AFSPA को खत्म करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मणिपुर की जनता के लिए इस वक्त कांग्रेस सबसे अच्छी पसंद है, हम अगर सत्ता में आते हैं तो लोगों की मांगों पर ध्यान दिया जाएगा और उन्हें पूरा किया जाएगा।
प्रियंका गांधी ने मणिपुर की जनता से किए अन्य वादे
- प्रियंका गांधी ने कहा कि हम मणिपुर रेजिमेंट बनाएंगे और स्थानीय स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करेंगे।
Recommended Video
- प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने पर महिला सशक्तिकरण पर अधिक फोकस रखा जाएगा।
- प्रियंका गांधी ने मणिपुरी समाज के सभी वर्गों की मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, बेरोजगारी भत्ता और नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा करने का वादा किया।
आपको बता दें कि मणिपुर में दो चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पहला चरण 28 फरवरी को होगा तो वहीं दूसरी चरण के लिए वोटिंग 5 मार्च को होगा।












Click it and Unblock the Notifications