दिल्ली: कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, केजरीवाल के सामने उतारा सभरवाल को

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है। नका मुकाबला दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से होगा। इससे पहले कांग्रेस ने 54 उम्‍मीदवारों के नाम पार्टी घोषित कर चुकी है।

Congress

पार्टी ने तिलक नगर सीट से रमिंदर सिंह बमराह को, राजेंद्र नगर विधानसभा सीटे से रॉकी तुसीद, नई दिल्ली से रोमेश सभरवाल, बदरपुर सीट से प्रमोद कुमार यादव को, कोंडली(सुरक्षित) सीट से अमरीश गौतम, घोंडा विधानसभा सीट से भीष्म शर्मा और करवाल से अरविंद सिंह को उतारा गया है। अमरीश गौतम और भीष्म शर्मा पहले कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। लेकिन हाल ही में वह कांग्रेस में वापस आए थे।

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 61 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने इससे पहले 54 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को उतारा है। वह 40 साल से कांग्रेस के साथ हैं और नई दिल्ली से हमेशा टिकट मांगते रहे हैं। वह कांग्रेस पार्टी में अजय माकन के प्रतिद्वंदी रहे हैं। उन्होंने अपना करियर एनएसयूआई से शुरू किया था। इसके अलावा पटपड़गंज सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को प्रत्याशी घोषित किया था। दिल्ली चुनाव में पटपड़गंज की सीट की गिनती हाई प्रोफाइल सीटों में होती है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इसी सीट से चुनाव मैदान में हैं। नरेला सीट से सिद्धार्थ कुंडु, तिमारपुर से अमर लता सांगवान, आदर्शन नगर से मुकेश गोयल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। इसके अलावा नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+