कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने अठानी विधासभी सीट से गंगनान बालाचंद्र मंगसूली को, कागवाड़ सीट से भरमगौड़ा अलागौड़ा खेज, और गोकक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लखन जारकीहोली को चुना है। इन चुनावों के परिणाम बीएस येदियुरप्पा की चार महीने पुरानी सरकार के भाग्य का निर्धारण कर सकते हैं।

वेंकटराव घोरपड़े विजयनगर से, शिवाजीनगर से रिजवान अरशद और कृष्णराजपेट विधानसभा सीट से केबी चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने बेंगलुरू टीचर निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक के विधान परिषद के आगामी चुनाव के लिए प्रवीण पीटर को भी अपना उम्मीदवार बनाया है। अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस जद (एस) के विधायकों द्वारा प्रतिनिधित्व की गई 17 में से 15 सीटों पर 5 दिसंबर को चुनाव होने हैं।
Congress releases list of 6 candidates for the upcoming by-elections to the Legislative Assembly of Karnataka. pic.twitter.com/vzq7057CG4
— ANI (@ANI) November 16, 2019
इससे पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में आठ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। कांग्रेस ने येल्लापुर सीट से भीमन्ना नाइक, हिरेकेरूर सीट से बी.एच.बन्नीकोड़, रानीबेन्नूर सीट से के.बी. कोलिवाड़, चिक्काबल्लापुर सीट से एम. अंजनप्पा, के.आर. पुरा से एम. नारायणस्वामी, महालक्ष्मी सीट से एम. शिवराज, होसाकोटे सीट से पद्मावती सुरेश और हुंसूर सीट से एच.पी. मंजूनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है।
कर्नाटक में राज्य की 15 विधानसभा सीट अथनी, कगवाड, गोकक, येल्लापुर, हीरेकेरुर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिक्काबल्लापुर, केआर पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी, शिवाजीनगर, होसाकोटे, कृष्णाराजपेट और हुंसूर पर दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित है।












Click it and Unblock the Notifications