गुजरात विधानसभा चुनाव 2017: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया-राहुल समेत ये 40 नेता मांगेंगे वोट

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ऐसे नाम शामिल हैं, जिनसे कांग्रेस को उम्मीद है कि वो ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटा सकेंगे।

 Congress releases a list of 40 star campaigners for upcoming Gujarat Election 2017

कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के बड़े नेताओं के नाम शामिल है। इस लिस्ट में राहुल और सोनिया गांधी के अलावा सोनिया के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भरत सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजीव शुक्ला, नवजोत सिंह सिद्धू, राज बब्बर, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा समेत कई और नाम शामिल है।

list1
list 2

जहां कांग्रेस ने अपने प्रचारकों की लिस्ट में बड़े नेताओं को शामिल किया है तो वहीं बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद वोट मांगेंगे। पीएम मोदी करीब 30 रैलियां करेंगे। बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों ने नाम शामिल है। बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर तेज तर्रार नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अरुण जेटली, प्रकाश जावड़ेकर, जेपी नड्डा कई बड़े नाम शामिल है। गौरतलब है कि गुजरात के 182 विधानसभा सीटों पर 9 और 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 18 दिसंबर को मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+