AP Assembly Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
Andhra Pradesh Assembly Elections 2024: लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होंगे। ऐसे में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें 38 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान है।
मई 2024 में आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके मद्देनजर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठकें लगातार हो रही थी, जिसमें प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन चल रहा था। ऐसे में अब CEC की बैठक के बाद पार्टी की ओर से नामों का ऐलान कर दिया गया है।
आंध्र प्रदेश की कुल 175 विधानसभा सीटों पर अभी कांग्रेस ने 38 प्रत्याशियों को उतारा है। ऐसे में जानिए किस सीट पर किसको पार्टी ने टिकट दिया है।
विधानसभा सीट- प्रत्याशी का नाम
- श्रीकाकुलम से अंबाती कृष्ण राव
- बोब्बिली से मारिपि विद्यासागर
- गजपतिनगरम से डोला श्रीनिवास
- नेल्लीमर्ला से सरगदा रमेश कुमार
- विशाखापत्तनम उत्तर से लक्कराजू रामा राव
- चोदावरम से जगत श्रीनिवास
- इलामंचिली से तार नरसिंग राव
- गन्नावरम से कोंडेती चिट्टीबाबू
- अचंता से नेक्कंती वेंकट सत्यनारायण
- विजयवाड़ा पूर्व से सुंकारा पद्मश्री
- जग्गय्यापेटा से कर्नाति अप्पाराव
- ताड़ीकोंडा से मणिचला सुशील राजा
- रेपल्ले से मोपीदेवी श्रीनिवास राव
- तेनाली से एसके बशीद
- गुंटूर पश्चिम से डॉ. राजाचकोंडा जॉन बाबू
- चिराला से अमांची कृष्ण मोहन
- ओंगोल से तुरकापल्ली नागलक्
- कनिगिरी से देवरापल्ली सुब्बारेड्डी
- कवाली से पोडालकुरी कल्याण
- कोवूर से नारापारेड्डी किरणकुमार रेड्डी
- सर्वपल्ली से पीवी श्रीकांत रेड्डी
- गुडुर से डॉ. यू.रामकृष्ण राव
- सुल्लुरपेटा से चंदनमुडी शिव
- वेंकटगिरी से पंटा श्रीनिवासुलु
- कडपा से तुम्मन कल्याल असजल अलीखान
- पुलिवेंदला से मुलम रेड्डी ध्रुव कुमार रेड्डी
- जम्मलमडुगु से ब्रह्मानंद रेड्डी पामुला
- प्रोद्दातुर से शेख पूला मोहम्मद नजीर
- मायदुकुर से गुंडलकुंटा श्रीरामुलु
- अल्लागड्डा से बारागोडला हुसैन
- श्रीशैलम से असर सैयद इस्माइल
- बनगनपल्ले से गुटम पुलैया
- धोण से गरलपति मधुलेति स्वामी
- अडोनी से गोला रमेश
- आलूर से नवीन किशोर अराकातला
- कल्याणदुर्ग से पी. रामभूपाल रेड्डी
- हिंदूपुर से मोहम्मद हुसैन इनायतुल्ला
- धर्मावरम से रंगना असवर्धा नारायण
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों के लिए 13 मई को मतदान होगा। जिसके नतीजे 4 जून लोकसभा के साथ घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications