कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान, विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवार घोषित
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसकेसाथ ही कांग्रेस पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी 45 उम्मीदवारों का ऐलान किया। गुरुवार को जारी की गई लिस्ट में विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और नांदियाल लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश में 175 विधानसभा सीटें औ 25 लोकसभा सीटें हैं।

कांग्रेस अब तक लोकसभा चुनाव के लिए सात लिस्ट जारी कर चुकी हैं। कांग्रेस ने इसी के साथ अब तक लोकसभा चुनाव की 149 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। जो 11 अप्रैल से शुरु होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार 90 करोड़ लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। पिछली बार भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications