कांग्रेस ने जारी की ऑडियो क्लिप, भाजपा का समर्थन करने के लिए विधायक को ऑफर किया ये सब

कांग्रेस ने जारी की ऑडियो क्लिप, भाजपा का समर्थन करने के लिए विधायक को ऑफर किया ये सब

बेंगलुरू। कर्नाटक में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस ने एक ऑडियो क्लिप जारी की है। क्लिप में भाजपा के करीबी जनार्दन रेड्डी की आवाज होने का दावा किया गया है जो कांग्रेस के एक विधायक को रुपए देकर ललचाने और भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने बताया है रायचुर ग्रामीण सीट से उनके विधायक को लालच देने की कोशिश की गई और भाजपा को समर्थन देने पर भारी तादाद में पैसा और बड़ा पद ऑफर किया गया। कांग्रेस विधायक को भाजपा में आने के लिए ललचाया गया।

Congress releases Janardhan Reddy audio clip alleges offering money to MLA

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनार्दन रेड्डी ने खुद के अमित शाह का करीबी होने और उनके लिए ही विधायकों को भाजपा की तरफ ला रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि लगातार उनके विधायकों को भाजपा लालच देकर तोड़ने की कोशिश कर रही है। जेडीएस ने भी इसी तरह के आरोप भाजपा पर लगाए हैं। वहीं इस ऑडियो क्लिप को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि ये सब फर्जी है और जांच में साबित हो जाएगा कि ये गलत तरह से बनाई गई है।

गुरुवार को येदुरप्पा ने सीएम पद की शपथ ली है। भाजपा को शनिवार शाम चार बजे सदन में बहुमत साबित करना है। उसके पास 104 विधायक हैं, जो बहुमत से आठ कम हैं। ऐसे में उसकी निगाह कांग्रेस और जेडीएस से कुछ विधायकों के समर्थन पर है।

बुधवार रात से ही कांग्रेस और जेडीएस अपने विधायकों को लगाातार कभी किसी रिजॉर्ट तो कभी होटल में रख रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस ने बेंगलुरू के ईगल रिजॉर्ट में विधायकों को रखा था, जिन्हें शुक्रवार को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल ले जाया गया। यहां से शुक्रवार रात को विधायकों को वापस बेंगलुरू लाया जा रहा है। कांग्रेस और जेडीएस लगातार कह रहे हैं कि भाजपा धनबल और बाहुबल दिखाकर विधायकों को अपने पक्ष में करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+