कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा, लोकसभा चुनाव लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
कांग्रेस ने आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 16 के उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में झंसुगुड़ा से अमिता बिसवाल, बादशाही से क्षिरोड चंद्र पात्रा, सुखिंदा से बिभू भूषण राउत, कंतामाल से सरत कुमार प्रधान, कंद्रपारा से शिप्रा मलिक, राजनगर से अशोक प्रतिहारी, महाकालपदा से लोकनाथ मोहार्थी,निमपारा से सिद्धार्थ रात्रे, पिपली से गज्ञान रंजन पटनायक, जयदेव से कृष्णा सागरिया, खुर्दा से सोनाली साहू, चिल्का से प्रदीप कुमार स्वेन, खांदपाड़ा से मनोज कुमार प्रधान, दासपाला से नकुल नायक, कबिसूर्यनगर से संजय कुमार मंडल, गोपालपुर से श्याम सुंदरगढ़ साहू को पार्टी ने टिकट दिया है।
वहीं पार्टी की ओर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया गया है। पार्टी ने ओडिशा से तीन लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है जबकि पश्चिम बंगाल के एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। ओडिशा के संबलपुर से दुलाल चंद्र प्रधान, कियोंझर से बिनोद बिहारी नायक, अस्का से देबोकांत शर्मा को पार्टी ने टिकट दिया है। जबकि पश्चिम बंगाल से पार्टी ने कांथि से उर्वशी भट्टाचार्य को टिकट दिया है।













Click it and Unblock the Notifications