कांग्रेस ने जारी किया गोवा के मंत्री का ऑडियो, पर्रिकर के घर में राफेल की फाइल होने का दावा
Recommended Video

नई दिल्ली। पीएम मोदी के राफेल डील को लेकर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए एक ऑडियो जारी किया है। कथित रूप से गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत प्रताप सिंह राणे कह रहे हैं कि सीएम मनोहर पर्रिकर के बेडरूम में राफेल डील से संबंधित सारी फाइलें मौजूद हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व रक्षामंत्री पर्रिकर के पास राफेल की सारी फाइलें मौजूद हैं। इन फाइलों में डील के बारे में सारी जानकारियां दर्ज हैं। सरकार बताए कि डील की वे फाइलें क्यों छिपाई जा रही हैं? सुरजेवाला ने कहा कि आखिर कौन सा रहस्य है जो मनोहर पर्रिकर के प्लैट में बंद है।
वहीं, पूरे मामले पर विश्वजीत राणे ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जारी किया गया ऑडियो डॉक्टर्ड है, कांग्रेस अब भ्रम फैलाने के लिए इस हद तक आ गई है। सीएम पर्रिकर ने कभी भी राफेल या इससे जुड़े कागजातों की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि इस मामले में आपराधिक जांच के लिए कहा गया है।
रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोवा की कैबिनेट बैठक में पूर्व रक्षामंत्री बोले कि उन्हें पद से नहीं हटाया जा सकता है क्योंकि उनके पास राफेल की फाइलें मौजूद हैं, देश जानना चाहता है कि क्या ये सच है? बता दें कि राफेल को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर आरोप लगा रही है और जेपीसी से जांच कराए जाने की मांग कर रही है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही जांच कराने की मांग को खारिज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications