क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 20 उम्‍मीदवरों की सूची जारी की, ओडिशा विधानसभा के लिए भी नामों का ऐलान

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए एक और सूची जारी की है। इसमें 20 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। जिसमें गुजरात से 4, झारखंड से 3, कर्नाटक से 2, ओडिशा से 2, हिमाचल प्रदेश से 1, दादरा एंड नगर हवेली से 1, और पंजाब से 6 लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। तो वहीं पूर्व केंद्रीय सुबोध कांत सहाय को रांची से टिकट दिया है।

 लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 20 उम्‍मीदवरों की सूची जारी की, ओडिशा विधानसभा के लिए भी नामों का ऐलान

कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा के लिए भी 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

बता दें कि कांग्रेस ने अबतक लोकसभा के लिए 297 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पहली सूची में 15 नाम (यूपी के 11 और गुजरात के 4 नाम), दूसरी सूची में 21 सीटें (16 उत्तर प्रदेश और पांच महाराष्ट्र), तीसरी सूची में 18 सीटें (असम के 5, मेघालय के 2, यूपी, नगालैंड और सिक्किम के 1-1, तेलंगाना के 8 उम्मीदवार), चौथी सूची में 27 (अरुणाचल की 2, छत्तीसगढ़ की 5, केरल की 12, यूपी की 7 और अंडमान निकोबार की 1 सीट), पांचवीं सूची में 56 (आंध्र प्रदेश से 22, असम से 5, ओडिशा से 6, तेलंगाना से 8, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 11 और लक्ष्यद्वीप से 1), छठी सूची में 9 (केरल से 2 और महाराष्ट्र से 7), सातवीं सूची में 35 (छत्तीसगढ़ से 4, महाराष्ट्र से 5, तेलंगाना से 1, उत्तर प्रदेश से 9, तमिलनाडु से 8, त्रिपुरा से 2, जम्मू-कश्मीर से 3, ओडिशा से 2 और पुड्डुचेरी से 1), आठवीं सूची में 38 (कर्नाटक से 18, मध्यप्रदेश से 9, महाराष्ट्र से 1, मणिपुर से 2, उत्तराखंड से 5, और उत्तर प्रदेश से 3), नौवीं सूची में 10 (बिहार से 3, जम्मू-कश्मीर से 1, कर्नाटक से 1, महाराष्ट्र से 4 , तमिलनाडु से 1), दसवीं सूची में 26 ( महाराष्ट् से 1 और पश्चिम बंगाल से 25), और अब 11वीं सूची में 31 (राजस्थान से 19, गुजरात से 6 और उत्तर प्रदेश से 6) उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Read Also- बनिहाल ब्लास्ट: CRPF काफिले के पास कार धमाका करने वाले आरोपी ने कबूला जुर्म, देखें VIDEORead Also- बनिहाल ब्लास्ट: CRPF काफिले के पास कार धमाका करने वाले आरोपी ने कबूला जुर्म, देखें VIDEO

Comments
English summary
Congress releases a list of 20 candidates for Lok Sabha Elections 2019.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X