महाराष्ट्र : कांग्रेस ने 52 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, इन दिग्गजों को मिला टिकट

नई दिल्ली। महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 52 प्रत्याशियों की इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का नाम भी है। उन्हें कराड दक्षिण से टिकट दिया गया है। इसके पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए थे। वहीं विलासराव देशमुख के तीसरे बेटे धीरज विलासराव देशमुख को लातूर से टिकट दिया है।

Congress releases 2nd list of 52 candidates for Maharashtra Assembly general elections

जालना से कैलाश गोरंट्याल को उम्‍मीदवार बनाया गया है, जबकि अजंता राजपति यादव को कांदिवली पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है। पुणे से कसबा पेठ में कांग्रेस नगर निगम के नेता अरविंद शिंदे और शिवाजीनगर निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व नगरसेवक दत्तात्रय बहिराट की घोषणा की गई है। वहीं, नितिन राउत को नागपुर उत्तर और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी परिणीति सिंदे सोलापुर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस ने रविवार को अपने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें भोकर निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और प्रदेश पार्टी प्रमुख विजय उर्फ बालासाहेब थोराट, संगमनेर से मैदान में उतारा है। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय सदन के लिए विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ गठबंधन के कारण कांग्रेस 125 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बची हुई 38 सीटों पर गठबंधन के और सहयोगी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में (प्रत्याशियों के) नामों को मंजूरी दिए जाने के बाद उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+