Lok sabha elections 2024: राज बब्बर और आनंद शर्मा को टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने एक नई सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों का खुलासा किया है। कांग्रेस ने हरियाणा के गुड़गांव सीट से राज बब्बर और हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से आनंद शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।
इसके अलावा कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के ही हमीरपुर सीट से सतपाल रायजादा को और महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से भूषण पाटिल को उम्मीदवार बनाया है।

गुरुग्राम सीट
हरियाणा की गुरुग्राम सीट पर छठे चरण में यानी 25 मई को चुनाव होंगे। गुरुग्राम सीट पर राज बब्बर का मुकाबला बीजेपी के कैंडिडेट राव इंद्रजीत से होगा। इस सीट पर कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय यादव ने दावेदारी जताई थी। हालांकि उनकी टिकट की मांग को अस्वीकार हुए राज बब्बर पर भरोसा जताया है।
कांगड़ा सीट
हिमाचल की कांगड़ा सीट पर सातवें फेज यानी 1 जून को मतदान होंगे। कांगड़ा में पूर्व मंत्री आशा कुमारी का टिकट लगभग फाइनल था लेकिन अंतिम समय में रोक दिया गया था। आशा कुमारी कांगड़ा सीट से दो बार की मंत्री व छह बार की विधायक रह चुकी हैं।
कांगड़ा सीट पर जगजीवन पाल और डॉ. राजेश शर्मा का नाम भी सामने आया था, लेकिन उनकी जगह कांग्रेस ने आनंद शर्मा को मौका दिया है। कांगड़ा सीट से बीजेपी ने सीटिंग एमपी किशन कपूर का टिकट काटकर डॉ. राजीव भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया गया है।
हमीरपुर सीट
हमीरपुर सीट से सतपाल रायजादा को कांग्रस ने टिकट दिया है। यहां पर उनके सामने बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर होंगे। हमीरपुर सीट से कांग्रेस हाईकमान डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को चुनाव लड़ाना चाहती थी लेकिन उन्होंने पारिवारिक कारणों से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रायजादा को चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे।
मुंबई नॉर्थ सीट
महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस ने भूषण पाटिल को टिकट दिया है। BJP ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से सांसद पूनम महाजन का टिकट काट कर देश के मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को उम्मीदवार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications