रक्षामंत्री के सर्जिकल स्ट्राइक को आरएसएस से जोड़ने पर कांग्रेस का जवाबी हमला
नई दिल्ली। रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर के सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे आरएसएस से मिली शिक्षा को बताने पर कांग्रेस ने रक्षामंत्री पर निशाना साधते हुए उनके बयान को दुखद बताया है।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि हमारे रत्रांमंत्री किस तरह की बात कर रहे हैं, उनका बयान बेहद बचकाना है। मनीष तिवारी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और वीरता को आरएसएस से जोड़ना बेहद गलत है।
मनीष तिवारी ने कहा कि 1972 में जिन इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान का भूगोल बदल दिया, क्या वो शाखा जाती थीं, उस वक्त के रत्रामंत्री बाबू जगजीवन राम जी क्या शाखा जाते थे। मनीष तिवारी ने कहा कि 1965 में पाकिस्तान से जंग के वक्त प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री क्या शाखा जाते थे।
पर्रिकर ने सर्जिकल स्ट्राइक को संघ की शिक्षा से जोड़ा
पर्रिकर ने सीमा पर पात की ओर से सीजफायर पर बेलते हुए कहा कि कि 'बीते 5-6 साल में सैकड़ों सीजफायर उल्लंघन हुए हैं, आकंड़े देख लीजिए। अंतर सिर्फ इतना ही है कि वो अगर अब कर रहे हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।'
इससे पहले एक कार्यक्रम के दौरान पर्रिकर ने कहा कि यह एक आश्चर्य है कि महात्मा गांधी के गांव से आने वाले प्रधानमंत्री, गोवा से रक्षा मंत्री और सर्जिकल स्ट्राइक, यह बहुत अलग समीकरण है। संभवत आरएसएस की शिक्षा बुनियादी थी।
आरएसएस की बुनियादी शिक्षा की बदौलत ही सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने की बात पर ही कांग्रेस ने पर्रिकर पर निशाना साधा है। पर्रिकर पहले भी स्ट्राइक को लेकर कई बयान दे चुके हैं।
वहीं प्रधानमंत्री कई बार अपने मंत्रियों से सर्जिकल स्ट्राइक पर संभल कर बोलने को रह चुके हैं। हालांकि पीएम मोदी कई बार पाक को निशाना बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications