PM मोदी के संबोधन पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- खबरों के लिए 'हेडलाइन' तो दे दी लेकिन...
नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण के दौरान 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया, साथ ही साथ उन्होंने लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर भी देश को जानकारी दी है। पीएम ने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपये का यह पैकेज 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को नई गति देगा। पीएम मोदी के संबोधन के बाद अब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का बयान सामने आया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
Recommended Video

रणदीप सुरजेवाला ने किये ये ट्वीट
बता दें की पीएम मोदी के संबोधन के बाद देशभर से रिएक्शन सामने आ रहे हैं जिसमें कई दिग्गज नेताओं ने आर्थिक पैकेज की सराहना की और आत्मनिर्भर भारत अभियान का समर्थन किया। पीएम के भाषण के बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट के माध्यम से केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा, 'माननीय मोदी जी, आपने सम्बोधन से मीडिया को खबर बनाने को 'हेडलाइ' तो दे दी पर देश को 'मदद की हेल्पलाइन' का इंतजार है। वादे से हकीकत तक का सफर पूरा होने का इंतजार रहेगा।'
1/2
मा. मोदी जी,आपने सम्बोधन से मीडिया को ख़बर बनाने को “हेडलाइन” तो दे दी पर देश को “मदद की हेल्पलाइन” का इंतज़ार है।
वादे से हक़ीक़त तक का सफ़र पूरा होने का इंतज़ार रहेगा।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 12, 2020
मजदूरों व श्रमिकों के मुद्दे पर घेरा
एक अन्य ट्वीट में सुरजेवाला ने आगे कहा, 'माननीय मोदी जी, घर वापसी करते लाखों प्रवासी मजदूर भाईयों को राहत, घाव पर मरहम, आर्थिक सहायता व सुरक्षित घर लौटने की मदद पहली जरूरत है। उम्मीद थी आज आप इसकी घोषणा करेंगे। देश राष्ट्रनिर्माता मजदूरों व श्रमिकों के प्रति आपकी निठुरता व असवेंदनशीलता से निराश है।' गौरतलब है कि आज के संबोधन में पीएम मोदी ने घरेलू उद्योग और आर्थिक मोर्चे पर जोर दिया जस पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरा है।
2/2
मा. मोदी जी,घर वापसी करते लाखों प्रवासी मज़दूर भाईयों को राहत, घाव पर मरहम, आर्थिक सहायता व सुरक्षित घर लौटने की मदद पहली ज़रूरत है।
उम्मीद थी आज आप इसकी घोषणा करेंगे।
देश राष्ट्रनिर्माता मज़दूरों व श्रमिकों के प्रति आपकी निठुरता व असवेंदनशीलता से निराश है।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 12, 2020
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कसा तंज
पीएम मोदी के भाषण के बाद मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साथा है। उन्होंने लिखा, 'मोदी जी, आश्वासन बहुत हुआ..! ये बताओ- बिजली बिल तो नहीं आयेगा, ईएमआई तो नहीं वसूलोगे, इनकम टैक्स तो नहीं लगेगा, स्कूल वाले फीस तो नहीं मांगेंगे, टैक्स इंस्पेक्टर तो नहीं आयेगा, मजदूर हाईवे पर तो नहीं मरेगा, गरीबों को राशन तो मिलेगा, बस इतना ही कर दो प्रभु..!'
मोदी जी,
आश्वासन बहुत हुआ..!ये बताओ-
- बिजली बिल तो नहीं आयेगा
- ईएमआई तो नहीं वसूलोगे
- इनकम टैक्स तो नहीं लगेगा
- स्कूल वाले फ़ीस तो नहीं माँगेंगे
- टैक्स इंस्पेक्टर तो नहीं आयेगा
- मज़दूर हाईवे पर तो नहीं मरेगा
- ग़रीबों को राशन तो मिलेगाबस इतना ही कर दो प्रभु..!
— MP Congress (@INCMP) May 12, 2020
घोषणा पहले की जानी चाहिए थी: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वित्तीय पैकेज की घोषणा पहले की जानी चाहिए थी। यह स्पष्ट नहीं है कि मजदूरों, किसानों, व्यापारियों और MSMEs के पैकेज में क्या है। कल वित्त मंत्री इसे स्पष्ट करेंगे, तभी यह स्पष्ट होगा कि किस क्षेत्र को क्या मिल रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को पीएम के साथ बैठक में कोरोना संक्रमित जोन बांटने के अधिकार की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: देश में मजे से रह रहे अल्पसंख्यक, इस्लामोफोबिया के नाम पर हो रही भारत को बदनाम करने की साजिश: मुख्तार अब्बास नकवी












Click it and Unblock the Notifications