कांग्रेस के रमेश कुमार चुने गए कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर
बेंगलुरू। कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार को कर्नाटक विधानसभा का स्पीकर चुना गया है। पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके रमेश कुमार ने गुरुवार को स्पीकर के लिए अपना नामांकन भरा था, तो भाजपा की तरफ से पूर्व मंत्री सुरेश कुमार ने भी इस पद के लिए अपना पर्चा दाखिल किया था। ऐसे में विधानसभा स्पीकर के मुद्दे पर सदन में शक्ति परीक्षण के आसार थे लेकिन शुक्रवार को भाजपा ने स्पीकर के मामले पर अपने हाथ खींच लिए और सुरेश कुमार ने नाम वापस ले लिया। जिसके बाद रमेश कुमार को स्पीकर चुन लिया गया। भाजपा के बीएस येदुरप्पा ने सुरेश कुमार के नाम वापस लेने पर कहा कि विधानसभा स्पीकर के पद की गरिमा के लिए ये बेहतर नहीं होता कि इसके लिए खींचतान हो, स्पीकर सर्वसम्मति से चुना जाए इसके लिए ही भाजपा ने पद से नाम वापस ले लिया।

कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार का सदन में बहुमत परीक्षण है। ऐसे में कांग्रेस-जेडीएस के लिए यह चुनौती है कि वह सदन के भीतर अपना बहुमत साबित करें। इससे पहले येदुरप्पा सरकार ने सदन में बहुमत साबित करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई और एचडी कुमारस्वामी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। कांग्रेस के जी परमेश्वर उपमुख्यमंत्री बने हैं।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार पूरे पांच वर्ष तक चलेगी, लेकिन यह निश्चित नहीं है कि इस पूरी अवधि के दौरान मुख्यमंत्री का पद जेडीएस के ही पास ही रहेगा। वहीं कुमारस्वामी ने भी गठबंधन सरकार के सफल रहने की बात कही है।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications