'कांग्रेस की रैलियां चुनाव जीतने के लिए नहीं हैं, बल्कि..', अजमेर में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला
भारतीय जनता पार्टी की अजमेर चुनावी रैली में पीएम मोदी मोदी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस और आईएमडीआईए गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A.और कांग्रेस की रैलियों का उद्देश्य चुनाव जीतना नहीं, बल्कि भ्रष्टचार में शामिल लोगों को बचाना है। पीएम मोदी ने कहा कि इसकी बड़ी वजह ये भ्रष्टाचार करने के रास्ते भाजपा ने बंद कर दिए हैं।
अजमेर की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के बड़े लोग और राजपरिवार के लोग अक्सर मोदी को कोसते हैं। पीएम ने दावा किया कि आईएनडीआईए ब्लॉक की राजनीतिक रणनीति यही है।

पीएम ने बताया कि इंडी गठबंधन में शामिल दलों की मोदी से नाराजगी की वजह ये है क्योंकि मोदी देश के गांव और गरीबों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। वो जनता के पैसे को लूटना अपना पुश्तैनी अधिकार मानते थे। लेकिन पिछले 10 वर्षों में उनकी लूट की बीमारी की पक्का इलाज कर दिया है। मोदी ने उनकी लूट की दुकान के शटर गिरा दिए हैं, इसलिए वे घबरा गए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए रैलियां नहीं कर रही है, वह भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए रैलियां कर रही है। वे कितना भी ऐसा कहते रहें, भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी की लड़ाई जारी रहेगी।"
पीएम ने आगे कहा, "कांग्रेस का भारतीय गठबंधन मोदी से परेशान है। जितना कीचड़ उछालोगे, उतना ही कमल खिलेगा। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वे कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ।"
वहीं महिलाओं के विकास का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में समावेशी विकास और 2047 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने के लिए भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पीएम ने कहा, "गरीबों और वंचितों की तरह, कांग्रेस ने कभी भी महिला सशक्तिकरण की परवाह नहीं की। आजादी के बाद पीढ़ी दर पीढ़ी, देश की लाखों बेटियों का जीवन कांग्रेस के कारण खराब हुआ। माताओं की खुशी, सुविधा, सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि, बहनें और बेटियां मोदी की गारंटी हैं।"












Click it and Unblock the Notifications