BRS की नीतियां YSRC से अलग कैसे? निशाने पर क्यों आई कांग्रेस? जानिए बड़ी वजह
कांग्रेस ने दावा किया था कि तेलंगाना में बीआरएस सरकार आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसी सरकार की नीतियां फॉलो करती है। लेकिन सीएम केसीआर ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम केसीआर ने कहा है कि तेलंगाना के राजस्व को बढ़ाना और उसे लोगों को जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए खर्च करन ही बीआरएस की नीति है।
बीआरएस के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस ने सीएम केसीआर पर निशाना साधा था। टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने कहा था, "यह अरक (शराब) की दुकान की नीलामी नहीं है।" इसको लेकर बीआरएस नेताओं ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना सरकार की नीतियों की नकल की है। बीआरएस ने स्पष्ट किया कि आंध्र प्रदेश सरकार की नीति से उनकी नीतियां अलग हैं।

दरअसल, आंध्र प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ा दी है। इसका ऐलान करते हुए सीएम जनग ने कहा, "आंध्र प्रदेश ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को सफलतापूर्वक लागू किया और अब इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया है।" वहीं सीएम केसीआर ने कहा कि बीआरएस के चुनाव घोषणापत्र में कई नई योजनाओं को शामिल किया गया है। बीआरएस ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए इलेक्शन मैनिफेस्टो सार्वजनिक किया है। जिसमें 6 महत्वपूर्ण गारंटियां दी गई हैं।
बीआरएस का वादा
बीआरएस घोषणा पत्र में घरेलू गैस 400 रुपए में उपलब्ध कराने के साथ की बड़े ऐलान किए गए। बीआरएस सरकार ने रायथु बंधु और आसरा पेंशन जैसी योजनाओं के तहत भुगतान में वृद्धि का वादा किया है। केसीआर बीमा के तहत लगभग 93 लाख बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये का मुफ्त बीमा कवरेज, सौभाग्य लक्ष्मी के तहत 3,000 रुपये का रखरखाव की राशि देने की योजना है।
कांग्रेस और तेलंगाना सरकार के वादों में अंतर
तेलंगाना में कांग्रेस ने 500 रुपये में घरेलू गैस रिफिल कराने का आश्वासन दिए थे। महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया। जबकि बीआरएस ने 3,000 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की। इसने किसानों के लिए 15,000 रुपये का आश्वासन दिया, जबकि बीआरएस ने घोषणा की कि रायथु बंधु की राशि बढ़ाकर 16,000 रुपये कर दी जाएगी। कांग्रेस राजीव आरोग्यश्री के तहत 10 लाख रुपये, बीआरएस ने आरोग्यश्री के तहत 15 लाख रुपये का आश्वासन दिया। जबकि कांग्रेस ने चेयुथा योजना के तहत 4,000 रुपये मासिक पेंशन का वादा किया था, बीआरएस ने आश्वासन दिया कि वह आसरा पेंशन को बढ़ाकर 5,000 रुपये करेगी।












Click it and Unblock the Notifications