'आप हमें जो चाहें बुला लें, हम INDIA हैं', पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार
Rahul Gandhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी दल एकता के महागठबंधन INDIA पर बड़ा हमला बोला। पीएम मोदी ने गठबंधन की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन से कर दी, जिस पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है।
दरअसल, पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी बनाई और उन्हीं की तरह विपक्ष ने INDIA गठबंधन बनाया है। जिस पर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी।

पीएम मोदी पर राहुल का पलटवार
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट ने लिखा- आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी। हम INDIA हैं। हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे। हम उसके सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में INDIA के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।
Call us whatever you want, Mr. Modi.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2023
We are INDIA.
We will help heal Manipur and wipe the tears of every woman and child. We will bring back love and peace for all her people.
We will rebuild the idea of India in Manipur.
जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा था?
आपको बता दें कि बीजेपी संसदीय दल की बैठक में विपक्षी दलों पर पीएम मोदी ने जमकर हमला बोला। साथ ही गठबंधन का नाम INDIA रखने पर विपक्षी दलों पर करारा तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता है। इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है। ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी अपने नाम में इंडिया जोड़ा था।
क्या है विपक्ष का INDIA?
मालूम हो कि हाल ही में 17-18 जुलाई को बेंगलुरू में विपक्ष एकता की महाबैठक हुई थी, जिसमें 26 दलों ने हिस्सा लिया था। बैठक के बाद विपक्षी दलों ने नए गठबंधन का नाम इंडिया रखने पर सहमति जताई गई थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए का इंडिया से सीधा मुकाबला होगा। इस महागठबंधन में कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी, एनसीपी, सपा, शिवसेना यूबीटी, AAP, टीएमसी समेत कई प्रमुख विपक्षी दल शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications