राहुल गांधी बोले- अडानी जैसे बिजनेसमैन को पैसे कौन देता है....यह आपका पैसा है
राहुल गांधी बोले- अडानी जैसे बिजनेसमैन को पैसे कौन देता है....यह आपका पैसा है
नई दिल्ली, 21 सितंबर : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों यात्रा पर हैं। राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की खामियां गिनाते आए हैं वहीं अब उन्होंने हाल ही में दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर भाजपा पर तंज कसा है।

राहुल गांधी ने कहा प्लैनेट का दूसरा सबसे अमीर आदमी भारत से है। वह देश में किसी भी व्यवसाय का एकाधिकार हासिल कर सकता है और भारत का कोई भी हवाई अड्डा और बंदरगाह खरीद सकता है। इतना ही नहीं कृषि, बिजली और सोलार इनर्जी बिजनेस पर हावी हो सकता है। ये कहते हुए राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि इन व्यवसायों को बनाने के लिए उसे पैसे कौन देता है? यह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से आता है, यह आपका पैसा है।

बता दें भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक 154.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स है।
राहुल गांधी ने भाजपा सरकार का नाम तो नहीं लिया लेकिन अडानी के बहाने उन्होंने मोदी सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से ये आरोप लगाया। राहुल गांधी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहासार्वजनिक बैंकों में जमा होने वाले इस पैसे का इस्तेमाल स्कूल, अस्पताल के निर्माण, किसानों को खेती के लिए कर्ज देने, छोटे कारोबारियो को सहारा देने में इस धन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा यदि आप ऋण लेते हैं और अगर चूक करते हैं तो आपको अपराधी कहा जाता है, लेकिन अगर भारत का सबसे बड़ा व्यवसायी चूक करता है, तो उसे अपराधी नहीं बल्कि गैर-निष्पादित संपत्ति कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications