G20 dinner: खड़गे को न्योता नहीं मिलने पर राहुल ने उठाए सवाल, कहा- 60 प्रतिशत आबादी को महत्व नहीं देती BJP

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने G20 को लेकर शुक्रवार को एक रात्रिभोज रखा है, जिसमें सदस्य राष्ट्रों के प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति शामिल होंगे। इस प्रोग्राम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं दिया गया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। अब मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है।

दरअसल राहुल गांधी बेल्जियम के दौरे पर हैं। वहां पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उनसे खड़गे के मुद्दे पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने मोदी सरकार को कटघरे में खड़ कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि भगवा पार्टी 60% आबादी के नेता को महत्व नहीं देती है।

congress rahul gandhi

राहुल ने कहा कि इसमें नया क्या है। उन्होंने विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है। ये आपको कुछ बताता है। ये आपको बताता है कि वे भारत की 60 प्रतिशत आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं। ये कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए। उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है?

सरकार ने दी सफाई
मोदी सरकार ने साफ किया है कि इस डिनर के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी को नहीं बुलाया गया। इसमें सिर्फ कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय सचिवों और कुछ उद्योगपतियों को बुलाया गया है।

यूरोपीय संसदों के साथ की बैठक
वहीं गांधी तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर हैं, जहां वो सांसदों और कानूनविदों के साथ कई बैठकें करेंगे। गुरुवार को उन्होंने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संसद (एमईपी) के कुछ सदस्यों के साथ बंद कमरे में मीटिंग की। इसके बाद अब वो फ्रांसीसी सांसदों से मिलेंगे। फिर वो नार्वे जाएंगे। वहां ओस्लो में वो स्थानीय सांसदों से मुलाकात करेंगे।

कौन-कौन हो रहा शामिल?
ताजा अपडेट्स के मुताबिक बिहार सीएम नीतीश कुमार, बंगाल सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली केजरीवाल समेत कई मुख्यमंत्री इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी न्योता भेजा गया है, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनके कार्यक्रम में आने पर संशय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+