सनी देओल के बंगले की नीलामी नहीं होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- 'टेक्निकल रीजन' को किसने ट्रिगर किया?

बॉलीवुड स्टार सनी देओल की गदर-2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। उसने कमाई के भी सारे रिकॉर्ड तोड़े। इस बीच रविवार को खबर आई कि सनी देओल कर्ज में बुरी तरह से डूबे हैं। इस वजह से उनका बंगला नीलाम होने जा रहा। हालांकि बैंक ने अपने इस फैसले पर रोक लगा दी, जिस पर कांग्रेस ने अब सवाल उठाए हैं।

मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि रविवार दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीजेपी सांसद सनी देओल के जुहू स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है। आज (सोमवार) सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'तकनीकी कारणों' (टेक्निकल रीजन) से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। आश्चर्य है कि इन 'तकनीकी कारणों' को किसने ट्रिगर किया?

Sunny Deol b

ऐसे समझें मामला
दरअसल सनी देओल पर बैंक ऑफ बड़ौदा का लोन है, जिसको उन्होंने नहीं चुकाया है। जिस पर बैंक ने नीलामी का एक विज्ञापन निकाला, जिसके तहत मुंबई के जुहू स्थित 'सनी विला' को नीलामी करने की बात कही गई। नीलामी की तारीख 25 सितंबर रखी गई थी, साथ ही उसकी कीमत 51.43 करोड़ बताई गई।

इस फैसले के दिन बाद बैंक ने नोटिस वापस ले लिया। साथ ही उसके पीछे की वजह टेक्निकल रीजन को बताई। जिसको लेकर अब कांग्रेस ने सवाल उठा रहे। उनका साफ आरोप है कि राजनीतिक दबाव की वजह से ये फैसला लिया गया, क्योंकि सनी देओल बीजेपी से सांसद हैं।

सनी देओल की टीम ने क्या कहा?
एक्टर की टीम ने नीलामी नोटिस की पुष्टि की है। साथ ही कहा कि नोटिस में मेंशन अमाउंट सही नहीं है। एक्टर के ऊपर जो भी बकाया है, वो एक-दो दिन में चुका देंगे।

गदर-2 की कितनी हुई कमाई?
सनी देओल की फिल्म ने 10वें दिन 41 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही उसका कुल कलेक्शन 377.20 करोड़ रुपये हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+