कांग्रेस को राज्यसभा चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, अमित शाह और स्मृति ईरानी की खाली की गई सीटों पर एक दिन हो चुनाव

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि अमित शाह और स्मृति ईरानी द्वारा खाली की गई राज्यसभा सीटों पर अलग अलग तारीखों पर चुनाव बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश है। अमित शाह के गांधीनगर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 28 मई को राज्यसभा सीट खाली हुई थी। स्मृति ईरानी की सीट इसके एक दिन बाद खाली हुई थी। ईरानी ने उत्तर प्रदेश में अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया।

एक दिन हो राज्यसभा चुनाव

एक दिन हो राज्यसभा चुनाव

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम चुनाव आयोग से अमित शाह और स्मृति ईरानी द्वारा खाली की गई राज्यसभा सीट पर एक साथ चुनाव कराने का अनुरोध करना चाहते हैं। उन्होने कहा कि यदि एक चुनाव आज है और एक दो सप्ताह,चार सप्ताह या फिर 6 सप्ताह बाद है तो ऐसे में सत्ताराधारी पार्टी के विधायक आसानी से गुजरात विधानसभा में 51 फीसदी का आंकड़ा पार कर लेंगे।

'एक साथ चुनाव होने पर जीतेंगे एक सीट'

'एक साथ चुनाव होने पर जीतेंगे एक सीट'

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि एक साथ चुनाव होने पर एक सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस जीत सकती है। उन्होंने अलग-अलग चुनाव कानून के खिलाफ होगा। जरात विधानसभा में भाजपा के 99 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 77 हैं। यदि प्रत्येक सीट पर चुनाव अलग-अलग दिनों में होता है, तो बीजपी जीत हासिल करेगी। उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले पर चिंता जताते हुए कहा कि आम चुनाव में कई फैसलों की वजह से उनकी निष्पक्षता संदेह के घेरे में है।

बीजेपी के कई राज्यसभा सांसद जीते चुनाव

बीजेपी के कई राज्यसभा सांसद जीते चुनाव

गौरतलब है कि बीजेपी के कई सीनियर नेता लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। ये सभी राज्यसभा सांसद थे, जो लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा के सदस्य नहीं होंगे। राज्यसभा सचिवालय ने कहा था कि भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ,रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब राज्यसभा सदस्य नहीं रहे। वहीं द्रमुक नेता कनिमोझी भी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब उच्च सदन की सदस्य नहीं रह गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+