Yup! अभी भी अंग्रेजों के राज में जी रहे हैं कांग्रेस नेता?
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी का 2016 का सबसे बड़ा प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह का भाषण सुनने के बाद स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के नेता अभी भी अंग्रेजों के राज में जी रहे हैं। 1947 के पहले जब स्वतंत्रता सेनानी सभाओं को संबोधित करते थे, तब खून बहाने, कुर्बानी देने की बात करते थे।

आज 2016 में चाहे राहुल हों या सोनिया या फिर कोई अन्य कांग्रेसी नेता। अपने भाषण में यह लाइन कहना कतई नहीं भूलते हैं, "जरूरत पड़ने पर हम किसी भी प्रकार की कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। हम देश के लिये जान भी देने को तैयार हैं।"
हमारा सवाल सिर्फ इतना है कि सोनिया और राहुल से उनी जान मांगी किसने है? या फिर क्या नरेंद्र मोदी जलियां वाला बाग के जनरल डायर की तरह खड़े हैं, जो कांग्रेसी नेताओं को जिंदगी कुर्बान करने की बात करनी पड़ रही है?
खैर यह तो महज एक विचार था, कांग्रेस के मार्च की खबर अब आप यहां पढ़ सकते हैं।
कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने आज नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत देश के कई बड़े कांग्रेसी नेता जंतर-मंतर पर एकत्र हुए हैं। आइये जानते हैं कि कांग्रेसियों ने क्या-क्या कहा मोदी सरकार के विरुद्ध-
राहुल गांधी का भाषण
"मोदी जी से पूछना चाहूंगा कि आपने मेक इन इंडिया के नाम पर कितनों को रोजगार दिया। आपने कहा था 2 करोड़ लोगों को मेक इन इंडिया के जरिये रोजगार मिलेगा, लेकिन मात्र साढ़े तीन लाख युवाओं को आपने रोजगार दिया। बाकियों का क्या। देश का 40 फीसदी हिस्सा सूखे की चपेट में है, लेकिन मोदी सरकार कुछ नहीं कर रही। किसान आत्म्हत्या कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार अपनी धुन में मस्त है।"
क्या कहा सोनिया गांधी ने
"भाईयों बहनें आज हम सब यहां एकत्र हुए हैं, यह बताने के लिये कि नागपुर में बैठे लोगों के इशारे पर मोदी की सरकार चल रही है। लोकतंत्र को नष्ट करने की जितनी भी कोशिश आप कर लें, आपके खतरनाक इरादे हम पूरे नहीं होने देंगे। हमें डराने की, बदनाम करने की कितनी भी कोशिश ये लोग कर लें, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं। मुझे जिंदगी ने संघर्ष करना ही सिखाया है। हमने तो सभी तरह की चुनौतियों का सामना किया है। अगर ये लोग समझते हैं कि कांग्रेस को हटा देंगे, तो यह इतना आसान नहीं।"
पढ़ें- अॉगस्ता पर बड़े कांग्रेसी नेता जायेंगे जेल
"हम वे लोग हैं, जिन्होंने मानवता की हिफाजत के लिये हमने जान दी है, जरूरत पड़ने पर हम किसी भी तरह की कुर्बानी देने के लिये पीछे हटने वाले नहीं हैं। समाज के हर वर्ग को अधिकार संपन्न बनाया, किसान को खुशहाल बनाने के कदम उठाये, महिलाओं को सशक्त करने के लिये संघर्ष किया। लेकिन दो साल में ही मोदी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। इनके राज में सब परेशान हैं। किसान नौजवान सबके चेहरे उदास हैं। किसान सूखे के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर हैं।"
देखें- पोस्टर में राहुल गांधी बने सिंघम
"बंगाल में लोगों को अपने बच्चों को पालना मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी ये लोग झूठे सपने दिखा रहे हैं। ये लोग एक-एक करके राज्यों की कांग्रेस सरकारें गिराने का काम कर रहे हैं।"
कन्हैया पर बोलीं सोनिया
"मोदी सरकार छात्रों पर अत्याचार कर रही है। लाठियां चला रही है और ये लोग किसी को भी देश द्रोही घोषित कर देते हैं। एक बात समझ लें जिस दिन पानी सिर से ऊपर चला जाता है, उस दिन भारत के लोग बड़ों-बड़ों को भी पानी पिला सकते हैं। मोदी सरकार के दिन अब पूरे हो गये हैं। दो साल की अपनी असफलता से लोगों का ध्यान दूसरी तरफ मोदी सरकार ने विपक्ष के नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगाने का खेल शुरू कर दिया है। दूसरों की चरित्र हत्या करते हैं, यह खेल बहुत पुराना है।"
कांग्रेस के खिलाफ तो इन्होंने पूरी ताकत झोंक दी है। मैं मोदी को आगाह करना चाहती हूं, कांग्रेस को कमजोर मत समझें। हम जागरूक विपक्ष की भूमिका जोर-शोर से निभायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications