आखिर इन सवालों से क्यों कतरा रहीं हैं प्रियंका और कांग्रेस

लेकिन यह भी सच है कि कांग्रेस और प्रियंका दोनों ही बीजेपी की ओर से पूछे गए कुछ सवालों का जवाब देने के बजाय उसे टालना ही बेहतर समझ रहे हैं। बीजेपी की ओर से 13 ऐसे सवाल पूछे गए हैं जिनका जवाब कांग्रेस या फिर प्रियंका दोनों में कोई भी नहीं दे पा रहा है।
इन सवालों में रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति से जुड़े सवालों के साथ ही कुछ ऐसे सवाल भी हैं जो कहीं न कहीं कांग्रेस के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं। यहां सबसे बड़ा सवाल है कि जब रॉबर्ट पूरी तरह से ईमानदार हैं तो फिर इन सवालों का जवाब देकर कांग्रेस और प्रियंका बीजेपी और मुंह क्यों नहीं बंद कर देती?
एक नजर उन सवालों पर जिनका जवाब बीजेपी प्रियंका और कांग्रेस दोनों से ही मांग रही है और दोनों ही जवाबों से कन्नी काटते नजर आ रहे हैं।
1-एक लाख रुपए नगद और बैंक बैलेंस के साथ 7.5 करोड़ रुपए की राशि वाले चेक जिसका नंबर 607251 है, स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी की ओर से नौ फरवरी 2008 को ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज के नाम पर कैसे इश्यू कर दिया
गया? 12 फरवरी 2008 को किसकी ओर से 45 लाख रुपए बतौर स्टांप ड्यूटी अदा किए गए।
2-क्या चेक नंबर 607251 स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी का था और क्या इस चेक को बैंक में कैश कराने के लिए पेश किया गया?
3-ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज के लाभान्वित मालिक कौन हैं?
4-स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी के साथ हुई यह डील किन फायदों के तहत अंजाम दी गई थी ?
5- जब डीएलएफ रिटेल डेवलपर्स की ओर से स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी को 5 मई 2008 को 6.5 करोड़, 10 मई 2008 को एक करोड़ और 12 मई 2008 को 55 लाख रुपए का अग्रिम भुगतान किया गया तो डीएलएफ का
इस डील में क्या मकसद था? क्या आने वाले समय में इन अग्रिम भुगतानों का मकसद बदल गया ?
6- क्या 7.95 करोड़ की अदायगी नौ अगस्त 2008 को ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज के लिए चेक नंबर 978951 के जरिए डीएलएफ की ओर से हासिल हुई रकम के बाद बतौर स्टांप ड्यूट नहीं की गई थी ?
7-28 मार्च 20 08 को सिर्फ 18 दिनों के भीतर दो लाख स्क्वॉयर फीट की जमीन को व्यावसायिक मकसद के तहत लेटर ऑफ इंटेंट इश्यू करने से पहले क्या स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी के इरादों या फिर इसकी टेक्निकल या फिर
फाइनेंशियल क्षमताओं के बारे में क्या अनुमान लगाया था?
8-पाचं मई 2008 को स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी और डीएलएफ रिटेल डेवलपर्स की ओर से इस साइट को व्यावसायिक तौर पर प्रयोग करने के लिए एक आपसी रजामंदी हुई। रजिस्ट्रेशन एक्ट के खिलाफ जाकर लाइसेंसिंग अथॉरिटी की ओर से इस गैर-पंजीकृत एग्रीमेंट पर क्यों ध्यान दिया गया ?
9-जब डीएलएफ रिटेल डेवलपर्स के लिए लाइसेंस जारी करने के अलावा दूसरे सभी काम किए गए थे तो फिर स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी के लिए कमर्शियल कॉलोनी का लाइसेंस क्यों जारी किया गया ?
10-जब स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी पहले ही 50 करोड़ रुपए के समझौते पर साइन कर चुकी थी तो फिर क्यों 18 जनवरी 2011 को स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी के लिए कमर्शियल कॉलोनी का लाइसेंस क्यों रिन्यू किया गया ?
11- किन परिस्थितियों के तहत कॉलोनी के लाइसेंस को ट्रांसफर करने और इसे बेचने की इजाजत दी गई ?
12-क्या राहुल और सोनिया गांधी रॉबर्ट वाड्रा के बिजनेस मॉडल का समर्थन करते हैं? वाड्रा का बिजनेस मॉडल एक ऐसा मॉडल है जिसे जमीन का प्रयोग करने के लिए सरकार की मंजूरी की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
13-हरियाणा में तीन जून 2013 को कैग की ओर से लाइसेंस जारी करने और कॉलोनी के विकास से जुड़ा जो ऑडिट हुआ था उसका क्या हुआ ?












Click it and Unblock the Notifications